Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पूर्व प्रधानमंत्री की आड़ में केंद्र जनता के मुद्दों से बचना चाहता है : मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2022

Last updated on: Apr 04, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस ने महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करते हुए निशाना साधा है। अब हाल ही में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की बढ़ी कीमत और दवाईयों पर लगाए गए दामों को लेकर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र पर हमला बोला है। राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि जब हम गरीबों के मुद्दों को संसद में रखते हैं और उस पर चर्चा करना चाहते हैं, तो वो (बीजेपी) पूर्व प्रधानमंत्री की आड़ में इन मुद्दों को छुपाना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि किसानों की मदद करने का दावा करने वाली सरकार ने अचानक उर्वरक के दाम बढ़ा दिए। दूसरी तरफ हर दिन डीजल, पेट्रोल और एलपीजी सबके दाम बढ़ा रही है। 70-80 दवाओं के दाम 15 फीसदी तक बढ़ाए हैं और अब किसानों को भी नहीं छोड़ा। इससे पहले कांग्रेस महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा, देश के किसानों के आंदोलन का बदला आज किसानों से लिया जा रहा है। डीएपी खाद पर प्रति पैकेट 150 रुपये दाम बढ़ा दिए गए हैं। हर साल सैकड़ों किसानों पर टैक्स लगाया जाता है।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD