Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

वसुंधरा राजे सिंधिया ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party, Vasundhara Raje, Member Of The Rajasthan Legislative Assembly
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Mar 2022

Last updated on: Mar 29, 2022, 00:00 IST

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में स्थित जेपी नड्डा के कार्यालय में लगभग आधे घंटे की मुलाकात हुई। राजस्थान में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। आपको बता दें कि, इससे पहले 24 मार्च को वसुंधरा राजे सिंधिया ने नई दिल्ली में संसद भवन में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , निर्मला सीतारमन एवं राजस्थान भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह के साथ भी मुलाकात की थी। उत्तराखंड मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में देहरादून गई वसुंधरा राजे सिंधिया और गृह मंत्री अमित शाह के बीच उसी दिन एयरपोर्ट पर ही महत्वपूर्ण मुलाकात हुई थी।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के लगातार बढ़ रहे दिल्ली दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के आला नेताओं से चल रही मुलाकातों के दौर को राजस्थान की राजनीति के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा आलाकमान और वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान को लेकर एक दूसरे के करीब आ रहे हैं और एक दूसरे की बातों को सुन कर समझने की कोशिश भी कर रहे हैं। मुलाकातों के इस दौर से गुटों में बंटी राजस्थान भाजपा के नेताओं को भी एक संदेश देने की कोशिश की जा रही है। इससे यह भी साफ-साफ नजर आ रहा है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा आलाकमान भी वसुंधरा राजे सिंधिया के महत्व को समझ रहा है। हालांकि उनकी भूमिका को लेकर औपचारिक रूप से कोई फैसला करने से पहले पार्टी सभी पहलुओं को समझ लेना चाहती है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party , Vasundhara Raje , Member Of The Rajasthan Legislative Assembly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD