Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आरकेएस के तहत अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए 42 लाख 91 हजार रुपये का प्रावधान : विपिन सिंह परमार

Vipin Singh Parmar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Vidhan Sabha Speaker, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 28 Mar 2022

Last updated on: Mar 28, 2022, 00:00 IST

रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत भवारना सिविल अस्पताल की बैठक की अध्यक्षता करते हुये विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में आरकेएस के तहत अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए 42 लाख 91 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त ईलाज और मुफ्त दवाई उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में लोगों को मुफ्त ईलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है । उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को सुदृढ़ कर सभी प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता का सुनिश्चित किया जा रहा है। 

प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए 108 और 102 निःशुल्क एंबुलैंस सुविधा संचालित की जा रही है, संबंधित कंपनी को इनका सुचारू संचालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अस्पताल में 7 लाख रुपए की लागत से स्थापित एक्स-रे मशीन का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य से सम्बन्धित सभी कल्याणकारी योजनाओं को अस्पताल प्रशासन से धरातल पर उतारने का आग्रह किया।बैठक में बीएमओ भवारना दिलावर सिंह, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी भवारना संकल्प गौतम, भाजपा मण्डलाध्यक्ष सुलह कैप्टन देशराज शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत भंडगवार सोनिया, उपप्रधान शिवालिक नरयाल, सीडीपीओ भवारना अनिल कौल, प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य तनु भारती सहित अस्पताल का सभी स्टाफ उपस्थित थे।

 

Tags: Vipin Singh Parmar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Vidhan Sabha Speaker , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD