Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

निर्देशक बाला ने आने वाली फिल्म की शूटिंग कन्याकुमारी में शुरू की

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Bala, Suriya, Kanyakumari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 28 Mar 2022

Last updated on: Mar 28, 2022, 00:00 IST

प्रसिद्ध निर्देशक बाला की नई फिल्म पर काम सोमवार को कन्याकुमारी में एक साधारण पूजा के साथ शुरू हुआ। सूर्या के 2डी एंटरटेनमेंट द्वारा अपने 19वें प्रोडक्शन के रूप में बनाई जा रही इस फिल्म को अस्थायी रूप से हैशटैग सूर्या 41 नाम दिया गया है, जिससे काफी उम्मीदें जगी हैं, क्योंकि सूर्या और बाला लगभग 18 वर्षो के अंतराल के बाद एक साथ काम कर रहे हैं। नई फिल्म को लेकर सूर्या ने ट्वीट किया, "मेरे गुरु निर्देशक बाला ना, 'एक्शन' कहने का इंतजार कर रहे थे। 18 साल बाद साथ आकर हमें खुशी है! हमें अपना अशीर्वाद दें।"

यूनिट के करीबी सूत्रों का कहना है कि फिल्म का प्लॉट 'नंधा' और 'पीथमगन' जैसी फिल्मों के प्लॉट से बिल्कुल अलग होगा और इस फिल्म में सूर्या का किरदार ऐसा होगा जो पहले तमिल सिनेमा में नहीं देखा गया है। टॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक कृति शेट्टी इस फिल्म में सूर्या के अपोजिट फीमेल लीड रोल प्ले कर रही हैं। वह पहली बार सूर्या के साथ रोमांस करती मजर आएंगी। अभिनेत्री ममिता दूसरी महिला प्रधान के रूप में दिखाई देंगी। बड़े बजट पर बन रही इस फिल्म में सिनेमैटोग्राफी बालासुब्रमण्यम और संगीत जी.वी. प्रकाश का होगा। कला निर्देशन माया पांडी करेंगे और संपादन सतीश सूर्या करेंगे।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Bala , Suriya , Kanyakumari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD