Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

गाजीपुर में महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला, दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस

Rape, Rape News, Ghazipur, Uttar Pradesh, New Delhi, Crime News India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Mar 2022

Last updated on: Mar 26, 2022, 00:00 IST

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में बुधवार देर रात 35 वर्षिय महिला का कथित तौर पर दो लोगों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और 29 मार्च तक जवाब मांगा है। आयोग ने दिल्ली पुलिस से एफआईआर की कॉपी और इस घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकरी के बारे में पूछा है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उठाए जा रहे कदम आदि के अलावा मामले से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट भी पेश करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग ने कहा कि, गाजीपुर में एक लड़की का ऑटो वाले और उसके साथी ने बुरी तरह से रेप किया और उसको सड़क पर लहुलुहान छोड़ दिया। अभी वो आईसीयू में एडमिट है और उसकी हालत खराब है। मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस इश्यू किया है की मामले में जल्द से जल्द अरेस्ट हों। 

किसी भी हाल में ये रेपिस्ट बचने नहीं चाहिए। दरअसल महिला गाजीपुर स्थित पोल्ट्री बाजार के गेट नंबर एक के पास मिली, वहीं पीड़िता गंभीर रूप से घायल भी थी। पीड़िता के मुंह से खून बह रहा था और उसके प्राइवेट पार्ट में भी चोटें आई हैं। पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त होते ही सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया जिधर महिला का इलाज जारी है। पुलिस को पीड़िता द्वारा जानकरी दी गई है कि, बुधवार रात करीब 9 बजे जब उसने ऑटो लिया तो दो अज्ञात ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा उसकी पिटाई की गई और उसका यौन उत्पीड़न किया और युवक उसे अज्ञात स्थान पर ले गए, उसके साथ मारपीट की और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया है। साथ ही पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है और गाजीपुर इलाके में ऑटो चालक, रिक्शा चालकों से पूछताछ भी कर रही है।

 

Tags: Rape , Rape News , Ghazipur , Uttar Pradesh , New Delhi , Crime News India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD