Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

तालिबान ने फिर से खुलने के कुछ ही घंटों बाद अफगान लड़कियों के स्कूलों को किया बंद

Trending Topics, Afghanistan, Afghan, Kabul, Taliban, Abdul Ghani Baradar, Haibatullah Akhundzada, Afghanistan Crisis, Mullah Abdul Ghani Baradar, Afghanistan Situation, Situation of Afghanistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काबुल , 23 Mar 2022

Last updated on: Mar 23, 2022, 00:00 IST

तालिबान ने अफगानिस्तान में माध्यमिक लड़कियों के स्कूलों को फिर से खोलने के कुछ ही घंटों बाद बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वे स्कूल तब तक बंद रहेंगे, जब तक कि उनके लिए इस्लामी कानून के अनुसार एक योजना तैयार नहीं की जाती। आरएफई/ आरएल ने इसकी जानकारी दी है। तालिबान शिक्षा मंत्रालय ने पिछले हफ्ते कहा था कि हाई स्कूल की लड़कियों की शिक्षा पर महीनों की पाबंदी के बाद 23 मार्च को देश भर में लड़कियों सहित सभी छात्रों के लिए स्कूल खुलेंगे। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मंगलवार (22 मार्च) को सभी छात्रों का कक्षा में वापस आने का स्वागत करते हुए एक वीडियो जारी किया। सरकारी समाचार एजेंसी बख्तर न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को मंत्रालय के एक नोटिस में कहा गया है कि इस्लामिक कानून और अफगान संस्कृति के अनुसार एक योजना तैयार किए जाने तक लड़कियों के स्कूल बंद रहेंगे। नोटिस में कहा गया है, "हम सभी गर्ल्स हाई स्कूलों और उन स्कूलों को सूचित करते हैं जिनमें कक्षा छह से ऊपर की छात्राएं हैं कि वे अगले आदेश तक बंद हैं।

तालिबान के प्रवक्ता इनामुल्ला समांगानी ने आदेश की वैधता की पुष्टि की। तालिबान के अपनी घोषणा से पीछे हटने से पहले ही, ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) ने लड़कियों को स्कूल वापस जाने की अनुमति देने के तालिबान के ²ढ़ संकल्प के बारे में संदेह व्यक्त किया था। एचआरडब्ल्यू ने मंगलवार को कहा, "अफगानिस्तान में 23 मार्च, 2022 को सभी लड़कियों के माध्यमिक स्कूलों को फिर से खोलने की तालिबान की प्रतिज्ञा की सावधानीपूर्वक निगरानी की जरूरत है।" एचआरडब्ल्यू के हीथर बर्र ने कहा, "तालिबान के बयान अक्सर तालिबान की कार्रवाइयों से बहुत अलग होते हैं। किसी को भी यह विश्वास नहीं करना चाहिए कि तालिबान ने लड़कियों को माध्यमिक शिक्षा से रोकना बंद कर दिया है जब तक कि जमीनी सबूत यह नहीं दिखाते हैं कि ऐसा ही है।"

 

Tags: Trending Topics , Afghanistan , Afghan , Kabul , Taliban , Abdul Ghani Baradar , Haibatullah Akhundzada , Afghanistan Crisis , Mullah Abdul Ghani Baradar , Afghanistan Situation , Situation of Afghanistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD