Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड टीकाकरण मुहिम का किया उद्घाटन

Punjab Admin , Raj Kamal Chaudhary , Civil Hospital Mohali , Dr. G.B. Singh , Dr. Adarshpal Kaur , Dr. Vikram Gupta , Dr. O.P. Gojra , Dr. Balwinder Kaur , Principal Secretary Health and Family Welfare Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Mar 2022

Last updated on: Mar 16, 2022, 00:00 IST

पंजाब राज्य में आज 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड टीकाकरण मुहिम का औपचारिक उद्घाटन प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री राज कमल चौधरी ने सिविल अस्पताल मोहाली में आयोजित राज्य स्तरीय समागम में किया।इस मौके पर डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जी.बी. सिंह, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (प.भ.) डॉ. ओ.पी.गोजरा, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. बलविन्दर कौर, सिविल सर्जन मोहाली डॉ. आदर्शपाल कौर, डॉ. विक्रम गुप्ता (डब्ल्यू.एच.ओ.), जि़ला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा, एस.एम.ओ. डॉ. विजय भगत, डॉ. एच.एस. चीमा, एस.पी.एम. यू.एस.ऐड. डॉ. अभिषेक भी उपस्थित थे।उद्घाटनी समागम में बोलते हुये श्री राज कमल चौधरी ने बताया कि भारत सरकार के एक माहिर ग्रुप की सिफ़ारिश पर कोविड टीकाकरण प्रोग्राम को 12-14 आयु वर्ग की आबादी के लिए बढ़ाया जा रहा है।

इस आयु समूह के लाभार्थियों के लिए सिर्फ़ कोरबेवैकस वैक्सीन का प्रयोग किया जायेगा और यह इस आयु समूह के लिए प्रवानित स्वदेशी टीका है। इस टीके की दो ख़ुराकें 28 दिनों के अंतराल पर दी जानी हैं। पंजाब में इस आयु वर्ग की 8.65 लाख आबादी का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। इस विशेष आयु समूह के लिए विशेष टीकाकरण सैशन लगाए जाएंगे।इसके अलावा, सावधानी की ख़ुराक/बूस्टर ख़ुराक अब 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के सभी ही व्यक्तियों को दी जा सकती है। इस ख़ुराक का क्रम दूसरी ख़ुराक की तारीख़ से 9महीनें के पूरे होने पर आधारित होगा। सावधानी की ख़ुराक के लिए सिर्फ़ पहले ली गई वैक्सीन की ही प्रयोग किया जाना है।उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब राज्य ने योग्य आबादी के 96 प्रतिशत (18 वर्ष और इससे अधिक) को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक ख़ुराक के साथ कवर किया है और 72प्रतिशत से अधिक आबादी का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।उन्होंने आम लोगों को भी अपील की कि वह चौथी लहर की किसी भी संभावना से बचने के लिए कोविड के उचित व्यवहार की पालना ज़रूर करें।

 

Tags: Punjab Admin , Raj Kamal Chaudhary , Civil Hospital Mohali , Dr. G.B. Singh , Dr. Adarshpal Kaur , Dr. Vikram Gupta , Dr. O.P. Gojra , Dr. Balwinder Kaur , Principal Secretary Health and Family Welfare Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD