Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चितकारा यूनिवर्सिटी ने जैमिनी सॉल्यूशंस के साथ किया करार

Chitkara University, Banur, Rajpura, Gemini Solutions, Soumendra Nath Ray, Akshay Gupta, Anju Suri, Gemini Ambassador Program
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बनूड़ , 15 Mar 2022

Last updated on: Mar 15, 2022, 00:00 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब ने जेमिनी सॉल्यूशंस के साथ एक समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए और इसके साथ ही जेमिनी एंबेसडर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिससे छात्रों को बेहतर मौके प्रदान किये जा सकें। यह समझौता चितकारा यूनिवर्सिटी और जेमिनी सॉल्यूशंस के बीच में बेहतर तालमेल का मार्ग प्रशस्त करेगा और उनके संसाधनों के अधिक प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देगा।जैमिनी सॉल्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट सौमेंद्र नाथ रे, टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस एसोसिएट आर्किटेक्ट अक्षय गुप्ता, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट अंजू सूरी, टैक्नालाजी सॉल्युशंस मैनेजर रिचा खत्री, लीड यूआई/यूएक्स इंजीनियर; विनीत गुप्ता और जेमिनी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट एचआर मैनेजर आशना खुराना की मौजूदगी में इस  समझौते पर आज दस्तखत किए गए।चितकारा यूनिवर्सिटी की तरफ से डायरेक्टर करियर एडवास्टमेंट सर्विसेज रोमा सिंह उपस्थित थी। जेमिनी सॉल्युशंस कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी और संबंधित क्षेत्रों में बी.टेक के क्षेत्र में बिजनेस और रिसर्च डेवलपमेंट में सक्रिय है। 

जैमिनी एंबेसडर प्रोग्राम जैमिनी सॉल्यूशंस द्वारा इस उद्देश्य के साथ शुरू किया गया है जिसके तहत एक ऐसे कार्यबल  को तैयार किया जा सके जो दुनिया में टेक्नालाजी के जरिए बदलाव लाना चाहते हों ।यह कार्यक्रम छात्रों के कौशल को और निखारने के साथ साथ उनकी प्रोफेशनल ग्रोथ में भी मदद करेगा । आज हस्ताक्षरित एमओयू के अनुसार चितकारा यूनिवर्सिटी और जेमिनी सॉल्यूशंस कौशल आधारित प्रशिक्षण, शिक्षा, प्लेसमेंट, औद्योगिक दौरे और एक्सपर्ट लेक्चरस के क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर फोकस करने में मदद करेंगे। इस समझौते के तहत छठे सेमेस्टर के छात्रों को 30 दिनों के निशुल्क प्रशिक्षण में शामिल होने का मौका मिलेगा जिसमें उन्हें स्वचालन परीक्षण पर प्रशिक्षित किया जाएगा। छात्रों को रियल टाइम प्रोजेक्टस पर असाइनमेंट भी मिलेंगे जिससे उन्हें खुद को टेस्ट करने का मौका मिलेगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर छात्रों को कंपनी में काम करने के लिए मौका मिलेगा।चितकारा यूनिवर्सिटी के छात्रों को इस करार के तेहत होने वाली  इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग और इंडस्ट्रियल दौरों से भी लाभ मिलेगा। जेमिनी सॉल्यूशंस उद्योग क्षेत्र में होने वाले नवीनतम विकास और उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्रदान करेगा और छात्र औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल होकर इनका लाभ उठाएंगे। कार्यक्रम के जरिए छात्रों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और यह उनके यूनिवर्सिटी के छात्र जीवन से वास्तविक औद्योगिक कार्य जीवन में होने वाले स्थानान्तरण को मदद करेगा ।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Gemini Solutions , Soumendra Nath Ray , Akshay Gupta , Anju Suri , Gemini Ambassador Program

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD