Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Hamirpur, Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur,
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 13 Mar 2022

Last updated on: Mar 13, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हमीरपुर जिले के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में लगभग 265 करोड़ रुपये की 21 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किये।मुख्यमंत्री ने बिझड़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल कोविड महामारी के कारण लगभग दो वर्ष प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने के बावजूद उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब राज्य की लोगों के समर्थन और केंद्रीय नेतृत्व के अपार स्नेह के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान देश में सफल रहा और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भी टीकाकरण अभियान में चैम्पियन और अब प्रदेश 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं के टीकाकरण में अग्रणी राज्य बन कर उभरा है।जय राम ठाकुर ने कहा कि बजट में सभी के लिए बिना आय सीमा  वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को घटाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि 60 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को भी बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि अब 7.50 लाख लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिस पर 1,300 करोड़ व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 60 यूनिट तक की बिजली खपत के लिए जीरो बिलिंग की जाएगी, जिससे लगभग 4.50 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होेंगे। उन्होंने कहा कि 61 से 125 यूनिट के बीच बिजली खपत करने वाले 7 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ प्रदान करने के लिए भी एक रुपये प्रति यूनिट की रियायती दर पर सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा समर्पित की गई विकासात्मक परियोजनाओं के लिए क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की लागत को कम रखने के लिए सभी को निर्धारित समयावधि में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

जय राम ठाकुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भोटा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत, बिझड़ी में आईटीआई खोलने, कलवाड़ा में 10 लाख रुपये की लागत से पुल, बडाग्रां में पशु औषधालय खोलने और पशु औषधालय ब्यार को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने, भोटा और बिझड़ी में अस्थाई पुलिस चौकी को नियमित पुलिस चौकी बनाने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुलहेड़ा में विज्ञान कक्षाओं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारली में वाणिज्य कक्षाएं आरम्भ करने की भी घोषणा की। उन्होंने ग्राम सुलाहरी और उताप लजियाणा में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने बिझड़ी में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 10 बिस्तरों वाले आयुर्वेदिक अस्पताल भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौरे अम्ब में 1.28 करोड़ रुपये विज्ञान प्रयोगशाला भवन, बड़सर-शाहतलाई मार्ग पर हरसौर के निकट सिरहाली खड्ड पर 6.33 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल, बिझड़ी चलसाई चकलाड़ा अम्बोटा घंगोट सड़क पर 4.07 करोड़ रुपये की लागत से बने चोड नाला पुल, नाबार्ड के तहत बड़ाग्रां मुख्य सड़क से कलवल वाया थान चलीली माजरा तक 1.34 करोड़ रुपये की मेटलिंग और टारिंग कार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनगोटा में 1.16 करोड़ रुपये लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन, बड़सर क्षेत्र में ब्यास नदी से विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओं के संवर्द्धन के लिए 34.59 करोड़ रुपये, उठाऊ पेयजल योजना बानी बड़सर गरली फेज-1 व 2 के सवंर्द्धन के लिए 2.66 करोड़ रुपये, तहसील बड़सर में उठाऊ पेयजल योजना बानी गरली की वितरण प्रणाली में सुधार के लिए, बड़सर क्षेत्र के लिए हर घर नल से जल योजना के तहत उठाऊ पेयजल योजना के संवर्द्धन के लिए 14.11 करोड़ रुपये,  हर घर नल से जल योजना के तहत उठाऊ पेयजल योजना भेबर सहेली के लिए 1.16 करोड़ रुपये और उठाऊ पेयजल योजना अम्बेरी टिप्पर, दांदरू की वितरण प्रणाली में सुधार के लिए 1.37 रुपये के उद्घाटन किये।

मुख्यमंत्री ने बड़ा खलोट सुदर बटालौ जौरे घाट मार्ग पर सुक्कर खड्ड पर 6.88 करोड़ रुपये की लागत से पुल, सिविल अस्पताल बड़सर में पीएसए ऑक्सीजन व मैनिफोल्ड सिस्टम के लिए 46 लाख रुपये, भेहड़ सहेली, हारमा, बानी बड़सर, गरली के लिए 8.50 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना, हर घर नल से जल योजना के अन्तर्गत बनी बड़सर गरली जोन-2 के तहत घरेलू कनेक्शन प्रदान करने के लिए 3.09 करोड़ रुपये, इसी योजना के अन्तर्गत बानी बड़सर गरली जोन-1 के तहत घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने के लिए 6.88 करोड़ रुपये तथा उठाऊ पेयजल योजना उटप सरवीं, घल्लियां, सेर बलौनी धनेड़ चरण-1 के लिए 9.86 करोड़ रुपये तथा बड़सर क्षेत्र में ब्यास नदी के किनारे विभिन्न उठाऊ पेयेजल योजनाओं के संवर्धन के लिए 137.57 करोड़ रुपये की योजनाओं के शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने दियोटसिद्ध में बाबा बालकनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की तथा मंदिर में 10.34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लंगर भवन का उद्घाटन किया।उन्होंने दियोटसिद्ध मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 10.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्वर्णिम यात्री निवास नम्बर एक और 5.08 करोड़ रुपये की निर्मित होने वाले स्वर्णिम यात्री निवास (नम्बर 2) की आधारशिला रखी।केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिसमें करोड़ों रुपये की पेयजल परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान किए गए मजबूत नेतृत्व के कारण सम्भव हुआ कि भारत गुरू के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन गंगा शुरू करके देश के 21,000 से अधिक लोगों को यूक्रेन से वापस लाया गया। उन्होंने कहा कि ऊना-हमीरपुर रेलवे लिंक का भी सर्वेक्षण किया गया है, जिसका 75 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि राज्य ने पिछले लगभग चार वर्षों में कोरोना महामारी के बावजूद अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा पेश राज्य के बजट में समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से भी अवगत कराया। उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए विकास और कल्याणकारी बजट की भी सराहना की।उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक राम रतन शर्मा, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, मंडल भाजपा अध्यक्ष बड़सर कुलदीप ठाकुर, राकेश बबली, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद कुमार, राज्य संयोजक कौशल विकास निगम नवीन शर्मा, उपायुक्त देबश्वेता बनिक इस अवसर पर मौजूद रहे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Hamirpur , Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD