Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

उमा भारती की शराबबंदी के जरिए मप्र में सियासी जमीन पुख्ता करने की तैयारी

Uma Bharti, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 11 Mar 2022

Last updated on: Mar 11, 2022, 00:00 IST

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने शराबबंदी के बहाने राज्य में सियासी जमीन को पुख्ता करने की मुहिम छेड़ दी है। उमा भारत का साफ कहना है कि उनका फोकस अब शराबबंदी पर रहेगा। राजधानी में संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा, मेरा फोकस राज्य में शराबबंदी पर रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से मेरी बात हुई, अब मेरा पूरा फोकस शराबबंदी पर है। शराबबंदी अचानक उत्पन्न भाव नहीं है, बल्कि समाज की स्थिति देखने के बाद हुआ है, शिवराज से मैंने कहा कि आप पहले निषेध स्थान से शराब दुकान हटाएं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि एक दिन भोपाल के किसी शराब के दुकान के सामने खड़ी हो जाउंगी और लोगों से पूछूंगी कि क्या आप शराब दुकान से खुश हैं? उन्होंने बताया कि इससे पहले बैरसिया के पास गुनगा गई और शराब के दुकान के सामने खड़ी हो गई जिससे आसपास लोग आ गए और बोले दीदी दुकान बंद कराएं?

मुख्यमंत्री चौहान ने बीते रोज ही पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मुलाकात की थी और उसके बाद चौहान ने ट्वीट कर कहा था, शराबमुक्ति एवं नशामुक्ति के संबंध में उनकी (उमा भारती) सामाजिक चिंताएं हैं। शराबमुक्ति एवं नशामुक्ति के संबंध में दीदी की चिंता पर मैंने उनसे अनुरोध किया है कि मध्यप्रदेश में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं के साथ जनजागरण अभियान चलाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री पहले दो-तीन बार शराबबंदी के लिए अभियान चलाने का ऐलान कर चुकी है, मगर अब तक शुरु नहीं हो पाया है। उमा भारती पांच राज्यों चुनाव के बाद राज्य में अपनी जमीन को और पुख्ता करना चाहती है। फिलहाल वे राज्य की सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए है, उनकी नजर अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनाव और वर्ष 2024 के लेाकसभा चुनाव पर है। उसी से उनके इस अभियान को जोड़कर देखा जा रहा है।

 

Tags: Uma Bharti , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD