Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के नतीजों को बताया '80-20' की जीत

Asaduddin Owaisi, All India Majlis e Ittehadul Muslimeen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 10 Mar 2022

Last updated on: Mar 10, 2022, 00:00 IST

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को '80-20 की जीत' करार दिया और कहा कि भारतीय लोकतंत्र में यह माहौल कई सालों तक बना रहेगा। हैदराबाद के सांसद, जिनकी पार्टी ने 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह कोई भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो सकी, जाहिर तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की '80 प्रतिशत बनाम 20 प्रतिशत' की टिप्पणी का उल्लेख कर रहे थे। ओवैसी ने कहा कि हालांकि नतीजे पार्टी की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे, लेकिन वह राज्य में काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, "हमने बहुत कोशिश की। परिणाम हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं हैं, लेकिन हम कमजोरी पर काम करके और मेहनत करेंगे। मुझे उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी का भविष्य अच्छा होगा।" ओवैसी ने कहा कि उनका हौसला बुलंद है और पार्टी गुजरात, राजस्थान और अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के कई उद्देश्य हैं और उनमें से एक राजनीतिक नेतृत्व विकसित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि परिणामों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनकी पार्टी को वोट दिया। उन्होंने पार्टी के राज्य के नेताओं और अन्य राज्यों के नेताओं को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में काम किया और उन्हें हिम्मत न हारने की सलाह दी।

ओवैसी ने भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के सभी घटकों को भी धन्यवाद दिया, जिसमें एआईएमआईएम एक हिस्सा थी। समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ईवीएम से छेड़छाड़ की बात कर रहे हैं। उन्होंने सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के स्पष्ट संदर्भ में कहा, "मैंने 2019 में कहा था कि ईवीएम में कोई खराबी नहीं है। यह वह चिप है जिसे लोगों के दिमाग में डाला गया है।" उन्होंने कहा कि सपा और अन्य दल वोट ट्रांसफर के लंबे-चौड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सांसद ने कहा कि जब उन्होंने कहा था कि सपा के नेतृत्व वाला गठबंधन भाजपा को हरा नहीं पाएगा, तो उन्होंने उनकी आलोचना की थी। ओवैसी से जब विरोधियों के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया कि वह बीजेपी को चुनाव जीतने में मदद करने के लिए यूपी आए थे, तो उन्होंने कहा, "हमें इन आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे लंबे समय से ऐसा कह रहे हैं।" बसपा संस्थापक कांशीराम के प्रसिद्ध बयान 'पहला चुनाव हारने के लिए, दूसरा हराने के लिए और तीसरा जीतने के लिए' का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "आज हम हार गए, लेकिन कोई आसमान नहीं गिर गया। हम जीतेंगे।" बसपा के खराब प्रदर्शन पर ओवैसी ने कहा कि अगर बसपा का सफाया हो जाता है तो यह भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद होगा। यह कहते हुए कि भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में बसपा की महत्वपूर्ण भूमिका थी, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी का वजूद कायम रहेगा।

 

Tags: Asaduddin Owaisi , All India Majlis e Ittehadul Muslimeen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD