Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत की एनसीसी एलुमनी एसोसिएशन ने एलपीयू के चांसलर व प्रो चांसलर को अपनी सदस्यता से सम्मानित किया

मेजर जनरल राजीव छिब्बर (एसएम एडीजी एनसीसी डीटीई पीएचएचपी एंड सी) ने एनसीसी एलुमनाई एसोसिएशन के सदस्यता कार्ड सौंपे

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 04 Mar 2022

Last updated on: Mar 04, 2022, 00:00 IST

भारत के एनसीसी एलुमनाई एसोसिएशन (एनसीसीएए) ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के प्रमुख-प्रशासकों को अपनी 'एसोसिएट सदस्यता' से सम्मानित किया है। मेजर जनरल राजीव छिब्बर (एसएम एडीजी एनसीसी डीटीई पीएचएचपीएंडसी) ने एलपीयू के प्रशासकों को प्रतिष्ठित एनसीसी एलुमनी एसोसिएशन रजिस्ट्रेशन (एसोसिएट मेंबर) सदस्यता कार्ड सौंपे। इस मौके पर मेजर जनरल छिब्बर के साथ ब्रिगेडियर आई एस भल्ला और कर्नल नवजोत एस सिद्धू भी थे।एनसीसी पूर्व विद्यार्थी संघ राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उन सभी पूर्व एनसीसी कैडेटों को एक छत्र के नीचे लाता है, जिन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर में सेवा की है। एसोसिएशन का शुभारंभ भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, जिसमें माननीय प्रधान मंत्री भी एसोसिएशन के 'पहले' सदस्य बने।

एसोसिएशन के अन्य उल्लेखनीय सदस्यों में नेता जी सुभाष चंद्र बोस (यूसीटी के कैडेट) ; भारतीय वायु सेना के मार्शल श्री अर्जन सिंह; रक्षा मंत्री श्री राज नाथ सिंह; गोदरेज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन श्री आदि बुर्जोरजी गोदरेज ; पदम भूषण जनरल टी एन रैना और अन्य शामिल हैं।इस राष्ट्रीय सम्मान को परिसर में सैकड़ों कैडेटों की एनसीसी कंपनी बनाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में शानदार भागीदारी के लिए दिया गया  है। एलपीयू के कैडेटों ने हमेशा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, खासकर नई दिल्ली में राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान, अद्भुत उपलब्धियों का प्रदर्शन किया है। इस संबंध में एलपीयू के एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों  ने देश-दुनिया के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में अपनी शानदार परेड और प्रतिभा को पेश किया है|एनसीसी की तरह, एलपीयू को अपने विद्यार्थियों में कामरेडशिप, अनुशासन, नेतृत्व, धर्मनिरपेक्षता और निस्वार्थ सेवा की विशेषताओं को विकसित करने के लिए भी दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है। वास्तव में, एनसीसीएए की आधिकारिक पत्रिका यह मानती है कि असली शिक्षक वे लोग ही हैं जो दूसरे लोगों के बच्चों के लिए अपना आराम त्याग देते हैं। एलपीयू में भी यही भावना है।

 

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD