Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का विधिवत् शुभारंभ किया

देवी-देवताओं के नजराने में भी 33 प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Mahender Singh Thakur, Govind Singh Thakur, International Shivratri Mahotsav Mandi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 02 Mar 2022

Last updated on: Mar 02, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान सेे विश्वविख्यात अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का विधिवत् शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मुख्य देवता राज माधोराय के प्रसिद्ध मन्दिर में शीश नवाया तथा पारंपरिक शोभा यात्रा जलेब में भाग लिया जो श्री राज माधोराय मन्दिर से आरम्भ होकर पड्डल मैदान पर समाप्त हुई।पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित लोगों ने शोभायात्रा में स्थानीय देवी-देवताओं की पालकियों को उठाकर पड्डल मैदान तक पहुंचाया। जलेब में जिला के लगभग 216 देवी-देवताओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भी भाग लिया तथा श्री माधोराय मन्दिर में पूजा-अर्चना की।ऐतिहासिक पड्डल मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के इस दौर में देवी-देवताओं के चढ़ावे में भी गिरावट आई है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने बजंतरियों के मानदेय को दोगुना करने का निर्णय लिया है। पिछले वर्ष बजंतरियों के मानदेय पर 9.52 लाख रुपये व्यय किए गए थे जबकि इस वर्ष इस पर 19 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।इस अवसर पर उन्होंने देवी-देवताओं के राशन में 50 प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इस पर 16.38 लाख रुपये व्यय किए गए थे जबकि इस वर्ष 25 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने देवी-देवताओं के नजराने में भी 33 प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष नजराने और मानदेय के लिए 50 लाख रुपये प्रदान किए गए थे जबकि इस वर्ष इस पर 75 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे जो प्रदेश सरकार की देव संस्कृति में अटूट श्रद्धा और विश्वास को प्रदर्शित करता है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मंडी शिवरात्रि की पूरे देश में एक अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से अधिक के समय में कोरोना महामारी के कारण मेले व त्यौहारों के आयोजन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा लेकिन अब प्रदेश में कोरोना मामलों में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि यह देश के वैज्ञानिकों द्वारा उपलब्ध करवाई गई वैक्सीन के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में आरम्भ विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग दो माह पूर्व अपने चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया है। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में हुए चार साल के समारोह को प्रधानमंत्री ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सुशोभित किया तथा 11500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए।उन्होंने कहा कि सहारा योजना, गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री हिमकेयर, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, शगुन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के लाखों लोगों के लिए वरदान सिद्ध हो रही हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सेवा और समर्पण की भावना से कार्य कर रही है और समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मंडी में प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया है जिसे इसी शैक्षणिक सत्र से क्रियाशील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में 175 करोड़ रुपये की लागत से शिवधाम की स्थापना की जा रही है और इसका कार्य युद्धस्तर पर जारी है। शिवधाम का कार्य पूर्ण होने पर यह राज्य में आने वाले लोगों के आकर्षण का एक प्रमुख केन्द्र होगा। उन्होंने कहा कि तुंगल क्षेत्र के कोटली में एसडीएम कार्यालय खोला गया है और मंडी में 35 करोड़ रुपये की लागत से आज संस्कृति सदन का लोकार्पण भी किया गया है। 

उन्होंने कहा कि मंडी शहर में लोगों की सुविधा के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पार्किंग परियोजना का कार्य प्रगति पर है और इसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में 27 करोड़ रुपये के कॉलेज भवन का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने पड्डल मेला मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और इसमें गहन रूचि प्रदर्शित की।मुख्यमंत्री ने महोत्सव आयोजन समिति द्वारा अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पर आधारित स्मारिका का भी विमोचन किया।इस अवसर पर उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति अरिंदम चौधरी ने मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंडी का शिवरात्रि महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का एक अनूठा उदाहरण है।उन्होंने कहा कि इस वर्ष इस महोत्सव में 216 देवी-देवताओं को आमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की स्वर्णिम यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी और सात सांस्कृतिक संध्याएं इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण होंगी।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी, जवाहर ठाकुर, विनोद कुमार और प्रकाश राणा, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद राजबली, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, अध्यक्ष राज्य पर्यटन विकास बोर्ड रश्मि धर सूद, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, मंडी नगर निगम की महापौर दीपाली जसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अजय गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Mahender Singh Thakur , Govind Singh Thakur , International Shivratri Mahotsav Mandi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD