Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चुनावी प्रक्रिया को सफल बनाने में जिला प्रशासन गंभीर : अपनीत रियात

जिला चुनाव अधिकारी ने गिनती व मीडिया केंद्रों का किया दौरा

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur, Punjab Election-2022, Punjab Election, Election Commision Punjab, ECI, Punjab Assembly Elections 2022, Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 02 Mar 2022

Last updated on: Mar 02, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने आज काउंटिंग व मीडिया सैंटरों का दौरा करते हुए बताया कि जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों में हुए मतदान के लिए गिनती 10 मार्च को होगी और जिला प्रशासन की ओर से वोटों की गिनती संबंधी सारे प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बताया कि रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में 6 विधान सभा क्षेत्रों व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में एक विधान सभा क्षेत्र का स्ट्रांग रुम बनाया गया है और भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार दोनों स्थानों पर सुरक्षा संबंधी प्रोटोकाल का पूरा पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों ही स्थानों पर वोटों की गिनती की जाएगी और यहां मीडिया सैंटर स्थापित किए जाएंगे।जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि स्ट्रांग रुम की सुरक्षा के लिहाज से यहां सैंटर आम्र्ड पुलिस फोर्स(सी.ए.पी.एफ) को तैनात किया गया है। 

उन्होंने बताया कि सभी स्ट्रांग रुमों की बारीकी से 24 घंटे निगरानी रखने के लिए सी.सी.टी.वी कैमरे सहित एल.ई.डी स्क्रीने भी लगाई गई है ताकि सुरक्षा कर्मियों को हर गतिविधि की जानकारी रहे। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उम्मीदवारों के लिए स्ट्रांग रुम के बाहर पंडाल लगाकर एल.ई.डी. का विशेष प्रबंध किया गया है, जहां उम्मीदवार व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि 24 घंटे लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से ई.वी.एम. मशीनों को देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि सातों विधान सभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रुमों की रोजाना चैकिंग की जाती है और यह सुनिश्चित बनाया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार सुरक्षा प्रबंधों को बरकरार रखा जाए।श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले की सभी विधान सभा क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के 588 कर्मचारी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर विधान सभा क्षेत्र के लिए 84-84 कर्मचारी काउंटिंग के लिए लगाए गए हैं, जिनमें काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर व काउंटिंग अस्सिटेंट शामिल है।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , Punjab Election-2022 , Punjab Election , Election Commision Punjab , ECI , Punjab Assembly Elections 2022 , Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD