Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्य चुनाव अधिकारी ने रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व एम.एस.डी.सी में स्ट्रांग रुम की चैकिंग की

भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार जिले में स्ट्रांग रुमों में सुरक्षा प्रोटोकाल का किया जा रहा है पूरा पालन : डा. एस. करुणा राजू

Punjab Election-2022, Punjab Election, Election Commision Punjab, ECI, Punjab Assembly Elections 2022, Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab, Dr S Karuna Raju, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Feb 2022

Last updated on: Feb 24, 2022, 00:00 IST

मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू ने वीरवार को रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर(एम.एस.डी.सी) में बनाए गए स्ट्रांग रुमों की चैकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात व एस.एस.पी श्री ध्रुमन एच.निंबाले भी मौजूद थे।स्ट्रांग रुम का जायजा लेने के बाद डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में 6 विधान सभा क्षेत्रों व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में एक विधान सभा क्षेत्र का स्ट्रांग रुम बनाया गया है और भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा संबंधी प्रोटोकाल का पूरा पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रुम की सुरक्षा के लिहाज से यहां सैंटर आम्र्ड पुलिस फोर्स(सी.ए.पी.एफ) को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी स्ट्रांग रुमों की बारीकी से 24 घंटे निगरानी रखने के लिए सी.सी.टी.वी कैमरे सहित एल.ई.डी स्क्रीने भी लगाई गई है ताकि सुरक्षा कर्मियों को हर गतिविधि की जानकारी रहे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के लिए स्ट्रांग रुम के बाहर पंडाल लगाकर एल.ई.डी. का विशेष प्रबंध किया गया है, इस लिए सभी उम्मीदवार समय- समय पर व्यवस्था देखते रहें। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने मोहाली, रुपनगर जिलों के स्ट्रांग रुमों का भी दौरा किया है और आने वाले दिनों में अन्य जिलों का भी दौरा करेंगे।

डा. एस. करुणा राजू ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस बार चुनाव प्रक्रिया में कोविड-19 प्रोटोकाल को यकीनी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश से अब तक आदर्श चुनाव आचार संहिता(एम.सी.सी) का पालन से संबंधित 22 हजार से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 16 हजार के करीब शिकायतें सी-विजल, तीन हजार के करीब शिकायतें टोल फ्री नंबर 1950 व बाकी शिकायतें अन्य माध्यमों से प्राप्त हुई है और लगभग सभी शिकायतों का तयबद्ध समय में निपटारा किया गया है। उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता से संबंधित 3 हजार से ज्यादा एफ.आई.आर. दर्ज  की गई हैं जबकिक पोलिंग डे के दौरान 33 एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अधिकतर मामले नारकोटिक्स, एक्साइज आदि से संबंधित है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि ई.वी.एम. पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बहुत ही स्वतंत्र, पारदर्शी, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव करवाए गए हैं और 10 मार्च को भी पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती करवाई जाएगी।जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां, दसूहा, उड़मुड़, होशियारपुर,  चब्बेवाल  व गढ़शंकर के लिए स्ट्रांग रुम रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में बनाया गया है जबकि विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी के लिए स्ट्रांग रुम मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि सातों विधान सभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रुमों की रोजाना चैकिंग की जाती है और यह सुनिश्चित बनाया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार सुरक्षा प्रबंधों को बरकरार रखा जाए। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) हिमांशु जैन, एस.पी. अश्वनी कुमार, चुनाव तहसीलदार हरमिंदर सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Punjab Election-2022 , Punjab Election , Election Commision Punjab , ECI , Punjab Assembly Elections 2022 , Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab , Dr S Karuna Raju , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD