Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रवनीत बराड़ ने मोहाली के विभिन्न सेक्टरों में किया चुनाव प्रचार

चुनाव आयोग द्वारा संयुक्त समाज मोर्चा को मान्यता देने पर प्रसन्नता व्यक्त की

Ravneet Brar, Sanyukt Samaj Morcha, SSM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 02 Feb 2022

Last updated on: Feb 02, 2022, 00:00 IST

मोहाली से संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार रवनीत बराड़ ने भारत के चुनाव आयोग द्वारा संयुक्त समाज मोर्चा को मान्यता मिलने पर संतोष व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह देर से लिया गया लेकिन यह फैसला संत संयुक्त मोर्चे के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है।मोहाली के मटौर, सेक्टर 70 और 71 सहित विभिन्न सेक्टरों में प्रचार करते हुए बराड़ ने कहा कि उन्हें पूरे किसान समुदाय का समर्थन मिल रहा है और शहरों के पढे लिखे लोग भी उनका डट कर समर्थन कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि रवनीत बराड़ ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी मोहाली निर्वाचन क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर प्रचार कर रहे हैं और संयुक्त सामाजिक मोर्चा की नीतियों को लेकर निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को लामबंद कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान बराड़ ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल की चालाकी देखिए कि दिल्ली के लोग खासकर व्यापारी और दुकानदारों को वीकेंड लॉकडाउन में बंद करके केजरीवाल खुद कुर्सी के लालच में वीकेंड बनाने पंजाब आ जाते हैं। बड़ी-बड़ी बातें करना और अपनी जिम्मेदारी से भागना कोई अरविंद केजरीवाल से सीखे।साथ ही उन्होंने कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वास्तव में एक कंफ्यूज पार्टी बन गई है।  कौन किसकी सुने यह भी किसी को समझ नहीं आ रहा। कांग्रेस आलाकमान भी पंजाब कांग्रेस को संभालने में विफल रहा।अकाली दल पर निशाना साधते हुए बराड़ ने कहा कि अकाली दल बादल परिवार की निजी संपत्ति बन गया है।  वहां पर कुर्सी को लेकर तो कोई शोर शराबा पड़ ही नहीं सकता क्योंकि किसी अकाली में बादलों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है, लेकिन अकाली दल के कारनामे ही उसकी बेड़ी डुबाने में मददगार सिद्ध होंगे।

 

Tags: Ravneet Brar , Sanyukt Samaj Morcha , SSM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD