Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

संयुक्त समाज मोर्चा प्रत्याशी रवनीत बराड़ ने विभिन्न गांवों में तेज़ किया चुनाव प्रचार

दीप सिद्धू के निधन को पंजाब के लिये अपूरणीय क्षति बताया।

Ravneet Singh Brar, Ravneet Brar, Sanyukt Samaj Morcha, SSM, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Mohali Assembly Constituency
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 16 Feb 2022

Last updated on: Feb 16, 2022, 00:00 IST

अब जबकि आगामी विधानसभा चुनाव में चंद दिन शेष रह गए हैं इसके मद्देनजर चुनाव प्रचार को और तेज़ करते हुए संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार रवनीत बराड़ ने अपना चुनाव प्रचार पूरी तरह तेज़ कर दिया है। रवनीत बराड़ ने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रचार के अलावा गुरुद्वारा श्री हंसाली साहिब में मत्था टेका, आशीर्वाद लिया और सरबत के भले की अरदास की। किसान आंदोलन के चर्चित चेहरे और कल रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में मारे गए फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू को श्रद्धांजलि देते हुए बराड़ ने कहा कि दीप सिद्धू की मौत ने पंजाब की युवा पीढ़ी को एक बड़ा घाटा पड़ा  है।  सिद्धू एक ऐसे युवा थे जिन्होंने किसान आंदोलन के दौरान पंजाब और पंजाबियत का झंडा बुलंद करते हुऐ पंजाब के युवाओं को किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। सिद्धू ने पंजाब के अस्तित्व के लिए किसान आंदोलन की जीत के जरूरी बताते हुए युवाओं में एक नई प्रेरणा का संचार किया था। 

बहुत कम उम्र में दीप सिद्धू ने हमें बहुत जल्दी अलविदा कह दिया।बहरहाल रवनीत बराड़ ने क्षेत्र के लोगों से संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में उन्हें मौका देने की अपील की और कहा कि पारंपरिक दलों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है और जमकर भ्रष्टाचार किया है।बराड़ ने आगे कहा कि वह अपने घोषणापत्र में 11 सूत्री कार्यक्रम को हर कीमत पर पूरा करेंगे।  मोहाली निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को सुशासन और प्रशासन दिया जाएगा।  सड़कों तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं को चंडीगढ़ के बराबर किया जाएगा।बराड़ ने कहा कि उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो बातें रखी हैं, वह निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से सलाह मशविरा करने के बाद ही रखी गई हैं।  मोहाली निर्वाचन क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात प्रयास किए जाएंगे और क्षेत्र के हर वर्ग को साथ लेकर चला जाएगा।बराड़ ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार सभाएं और घर-घर जाकर प्रचार किया जा रहा है।  इसके तहत क्षेत्रवासियों से सीधा संपर्क स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मोहाली शहर में शिक्षित वर्ग और गांवों में बड़ी संख्या में किसान समुदाय पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है । 

 

Tags: Ravneet Singh Brar , Ravneet Brar , Sanyukt Samaj Morcha , SSM , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Mohali Assembly Constituency

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD