Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

मेरा विश्वास है कि रवनीत बराड़ मोहाली के धनाड़ो को झुका कर रहेंगे : गुरनाम सिंह चढूनी

गुरनाम चढूनी ने रवनीत बराड़ के पक्ष में किया प्रचार

Ravneet Singh Brar, Ravneet Brar, Sanyukt Samaj Morcha, SSM, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Mohali Assembly Constituency, Gurnam Singh Chaduni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 15 Feb 2022

Last updated on: Feb 15, 2022, 00:00 IST

किसान आंदोलन के वरिष्ठ नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मंगलवार को मोहाली से संयुक्त समाज मोर्च के उम्मीदवार रवनीत बराड़ के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने अपने विरोधियों पर तीखे हमले करते हुए कहा कि जिस तरह दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों ने दिल्ली के अमीर कॉरपोरेट जगत को झुकाया था उसी तरह मुझे विश्वास है कि मोहाली में भी रवनीत बराड़ यहाँ के धनाड़ो को  झुकाएंगे और संयुक्त समाज मोर्चा के विधायक के रूप में विधानसभा में पहुंचेंगे।चुनाव प्रचार के दौरान चढूनी ने कहा कि आज पंजाब को पढ़े-लिखे और प्रगतिशील सोच रखने वाले युवाओं को एक मौका देने की जरूरत है, ताकि वे राज्य को प्रगति के पथ पर ले जा सकें।  इन नौजवानों के जोश और जज़्बे ने ही मोदी जैसे अहंकारी को किसानों के आगे झुकने पर मजबूर कर दिया था।

इस तथ्य का उल्लेख करते हुए कि मोहाली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलवंत सिंह और मौजूदा विधायक बलबीर सिंह सिद्धू अरबपति है, चढूनी ने कहा कि यह इन अमीर लोगों नहीं पंजाब पर शासन करने का ठेका नहीं लिया हुआ।  पंजाब के लोग बहुत समझदार हो गए हैं किसान आंदोलन ने पारंपरिक राजनीतिक दलों की वास्तविकता को उजागर कर दिया है।अब जनता किसान आंदोलन में अपने अनुभव के आधार पर अपना विधायक चुनेगी।गुरनाम सिंह चढूनी ने क्षेत्र के लोगों से संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवारों को एक मौका देने की अपील करते हुए कहा कि पारंपरिक पार्टियों ने किसानों का शोषण कर अपने घर भरे हैं। जबकि किसान आंदोलन से निकला संयुक्त समाज मोर्चा पंजाब में आम घरों से उम्मीदवार उतारकर पंजाब और पंजाबियत को फायदा पहुंचाने के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रहा है।

 

Tags: Ravneet Singh Brar , Ravneet Brar , Sanyukt Samaj Morcha , SSM , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Mohali Assembly Constituency , Gurnam Singh Chaduni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD