Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केजरीवाल भरोसे के लायक नहीं : के.सी. सिंह ने मोहाली के वकीलों से संयुक्त समाज मोर्चा का उम्मीदवार जीतने का किया आग्रह

संयुक्त समाज मोर्चा एक अनूठी पहल के तहत मतदान के दिन निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी पोलिंग बूथ स्थापित नहीं करेगा।

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 17 Feb 2022

Last updated on: Feb 17, 2022, 00:00 IST

संयुक्त समाज मोर्चा मोहाली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रवनीत बराड़ के चुनाव प्रचार में इन दिनों जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कुछ दिन पहले किसान आंदोलन के वरिष्ठ नेता गुरनाम सिंह चढूनी, इससे पहले डॉ सवैमान रवनीत बराड़ के पक्ष में प्रचार करके गए थे। गुरुवार को सुनहरा पंजाब पार्टी के संयोजक होने के साथ-साथ सेवानिवृत्त राजदूत और जाने-माने बुद्धिजीवी केसी सिंह ने भी बार काउंसिल में रवनीत बराड़ के पक्ष में प्रचार सभा को संबोधित किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में केसी सिंह ने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को बहुत करीब से देखा है।अरविंद केजरीवाल भरोसे के लायक व्यक्ति नहीं हैं। वह पंजाब के लोगों को बेवकूफ बनाकर पंजाब पर राज करना चाहता है।  साथ ही उन्होंने कांग्रेस को यह कहते हुए फटकार लगाई कि कांग्रेस पार्टी को माफिया राज्य का पूरा संरक्षण है और कांग्रेस पार्टी ने माफिया को चलाने के लिए ही पिछले पांच साल से काम किया है।

इस अवसर पर बोलते हुए रवनीत बराड़ ने कहा कि मोहाली निर्वाचन क्षेत्र पंजाब के सबसे शिक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है।यहां के मतदाता विवेकपूर्ण हैं और पारंपरिक पार्टियों के साथ-साथ पारंपरिक नेताओं की घटीया चालों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।बराड़ ने आगे कहा कि मोर्चा पारंपरिक दलों से हट कर चुनाव लड़ रहा है।  उन्होंने कहा कि संयुक्त समाज मोर्चा सबसे कम कीमत पर सबसे अमीर उम्मीदवारों के साथ मोहाली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा है।बराड़ ने कहा कि उन्होंने निर्णय लिया है कि लीक से हटकर चुनाव लड़ने और लोगों को एक अनूठा प्रशासन देने की पहली कड़ी के तहत चुनाव के दिन निर्वाचन क्षेत्र में बिना लोगों का पैसा बर्बाद किए कोई भी पोलिंग बूथ नहीं लगाया जाएगा।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारी भी इस बात से हैरान हैं कि एक तरफ दूसरे प्रत्याशी अपने खाते में होने वाले चुनावी खर्च को लेकर हंगामा करते रहते हैं लेकिन संयुक्त समाज मोर्चा ज्यादा खर्च नहीं कर रहा है।जनता स्वयं संयुक्त सामाज मोर्चा के साथ जुड़ रही है और उसका समर्थन कर रही है।

 

Tags: Ravneet Singh Brar , Ravneet Brar , Sanyukt Samaj Morcha , SSM , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Mohali Assembly Constituency

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD