Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संयुक्त समाज मोर्चा प्रत्याशी रवनीत बराड़ ने नामांकन पत्र किया दाखिल

विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार किया तेज

Sanyukt Samaj Morcha, Ravneet Brar, Punjab Assembly Elections
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 31 Jan 2022

Last updated on: Jan 31, 2022, 00:00 IST

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर संयुक्त समाज मोर्चा के प्रत्याशी रवनीत बराड़ ने आज मोहाली विधानसभा क्षेत्र में आगामी 20 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लगाए गए कोरोना प्रतिबंधों के नियमों का पालन करते हुए बराड़ ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।  इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब के लोग किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और संयुक्त समाज मोर्चा आगामी विधानसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगा।नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बराड़ ने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों कैलों, चप्पड़चिड़ी, बलियाली और लखनौर में चुनाव प्रचार किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मोहाली निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है जिसको लेकर यह भी सुनिश्चित नहीं है कि चुनाव के बाद वह किस पार्टी में शामिल होगा।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि मोहाली निर्वाचन क्षेत्र के लोग बलबीर सिद्धू और कुलवंत सिंह की घटिया चालों को समझेंगे और इस बार पारंपरिक दलों को खारिज कर संयुक्त सामाजिक मोर्चा को मौका देंगे।वहीं बराड़ ने 31 जनवरी को संयुक्त समाज मोर्चा द्वारा 31 जनवरी को मनाए जाने वाले विश्वासघात दिवस में शिरकत की।  इस अवसर पर बोलते हुए, बराड़ ने कहा कि उनकी लड़ाई एक कॉर्पोरेट बनाम किसान की लड़ाई है।  एक तरफ बड़े कारपोरेट घराने हैं जो किसानों को गुलाम बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं तो दूसरी तरफ पंजाब के किसान अपने हक के लिए खड़े हो रहे हैं। बराड़ ने कहा कि संयुक्त समाज मोर्चा पंजाब के किसानों को किसी भी हाल में बर्बाद करने के लिए किसी भी तरह की घटिया चालों को कामयाब नहीं होने देगा।बराड़ ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है और मोदी सरकार किसान आंदोलन की समाप्ति के समय में किसानों से किए गए वादों को पूरा करने से पीछे हट रही है।  ऐसे में अगर भविष्य में दोबारा किसान आंदोलन शुरु करने पड़े तो इस से पीछे नहीं हटा जायेगा।

 

Tags: Sanyukt Samaj Morcha , Ravneet Brar , Punjab Assembly Elections

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD