Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कुलवंत सिंह और जीती सिद्धू ने महापौर रहते गांवों का कोई विकास नहीं किया: रवनीत बराड़

बराड़ ने गांवों में तेज किया चुनावी अभियान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 30 Jan 2022

Last updated on: Jan 30, 2022, 00:00 IST

मोहाली विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार रवनीत बराड़ ने चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर गांव के निवासियों ने गांवों में हो रहे ना के बराबर विकास कार्यों का जिक्र किया और पारंपरिक पार्टियों को जम कर कोसा।निर्वाचन क्षेत्र के कुंभड़ा, सोहाना और मौली बैदवान गांवों में चुनाव प्रचार करते हुए बराड़ ने गांवों की खराब स्थिति को देखा और महापौर जीती सिद्धू जो कांग्रेस उम्मीदवार बलबीर सिंह सिद्धू के भाई हैं और पूर्व मेयर कुलवंत सिंह, जो वर्तमान में  आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार है, को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन दोनों ने मेयर रहते हुए अपनी जेबें भरने पर ध्यान केंद्रित किया जबकि मोहाली निर्वाचन क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी साफ देखी जा सकती है।

श्री बराड़ ने कहा कि श्री बलबीर सिंह सिद्धू स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार में व्यस्त रहे और उन्होंने मोहाली शहर के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया।  इसी तरह उनके भाई जीती सिद्धू ने भी मोहाली के गांवों के विकास पर ध्यान नहीं दिया बल्कि केवल अपनी जेबें भरने के मस्त रहे।वहीं बराड़ ने पूर्व मेयर कुलवंत सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि कुलवंत सिंह ने भी अपने कार्यकाल में गांवों के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कुलवंत सिंह ने अवसरवाद की राजनीति के जरिए अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए तत्कालीन सत्तारूढ़ दलों के साथ समझौता किया। पहले वह अकाली दल की नाव में सवार थे जिसके बाद वह कांग्रेस से समझौता कर मेयर बने और अब वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो कर चुनाव लड़ रहे हैं।बराड़ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यदि वह संयुक्त समाज मोर्चा के प्रत्याशी के रूप में मोहाली से जीतते हैं तो कृषक समुदाय से होने के कारण वे गांवों की समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और गांवों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।

 

Tags: Sanyukt Samaj Morcha , SSM , Ravneet Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD