Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल

 

सोलंग में दो दिवसीय हिमाचल राज्य स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड चैंपियनशिप सम्पन्न

डॉ. रामलाल मारकंडा ने वितरित किए पुरस्कार, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने को की 50 हजार की घोषणा

Dr. Ram Lal Markanda, Dr Ram Lal Markanda, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 28 Jan 2022

Last updated on: Jan 28, 2022, 00:00 IST

मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंग में दो दिवसीय राज्य स्तरीय हिमाचल राज्य एवं स्नोबोर्ड चैंपियनशिप आज  सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री राम लाल मारकंडा ने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल प्रदेश को नैसर्गिक सौंदर्य से नवाजा है। राज्य के पर्वतीय जिलों कुल्लू- मनाली, लाहोलक एवं स्पिति, किन्नौर तथा चंबा में सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी होती है। जिला में अनेक स्थानों पर स्कीइंग के लिए शानदार ढलानें मौजूद हैं।उन्होंने कहा कि सर्दियों के दौरान इन क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की बर्फ से जुड़ी साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इससे जहां स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है वहीं पर्यटन भी पूरे यौवन पर होता है। डॉ. मारकंडा ने कहा कि मनाली की पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर पहचान है और यहां हर मौसम में लाखों की संख्या में देशी और विदेशी सैलानी आते हैं। चारों ओर से बर्फ से लकदक पहाड़ों के बीच में स्कीइंग का रोमांच सहसा ही सैलानियों को आकर्षित करता है।उन्होंने कहा कि स्थानीय बच्चे तथा नौजवान बर्फ से जुड़ी खेलों का निरंतर अभ्यास करते रहते हैं जिसके कारण वह इन खेलों में दक्षता प्राप्त कर राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में कामयाब होते हैं।उन्होंने कहा कि मनाली से बहुत से खिलाड़ी  राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक हासिल कर प्रदेश व जिला का नाम रौशन कर चुके हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए 50 हजार रूपए देने की भी घोषणा की।  

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल स्टेट स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड द्वारा अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के तकनीकी सहयोग तथा एडवैंचर टूअर एंड ऑपरेटर्ज एसोसियेशन व स्कीइंग एसोसियेश्न हिमाचल प्रदेश के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी फरवरी माह में उत्तराखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।डॉ. मारकंडा ने कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन सफल हो पाया है। यहां के पर्यटन में साहसिक खेलों का बड़ा योगदान है। स्पिति में राष्ट्रीय स्तर का हॉकी टूर्नामैंट आयोजित किया गया जिसमें 2 खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 15 महीनों में 17 लाख पर्यटक लाहौल पहुंचे हैं जिसके लिए अटल टनल वरदान सिद्ध हुई है। यहां की संस्कृति समृद्ध है और इसे पर्यटन से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं तथा रोहतांग पर्यटन गतिविधियों के लिए बड़ा केन्द्र बनने वाला है। उन्होंने बताया कि लाहौल घाटी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता मार्च या अप्रैल में करवाई जाएगी। लाहौल स्पिति जिला साहसिक प्रतियोगिताओं का केन्द्र बनेगा जिससे स्थानीय लोगों को पर्यटन से बड़े स्तर पर रोजगार भी मिलेगा।प्रतियोगिता में पांच श्रेणियों में सलालम अंडर-18 पुरूष वर्ग में अखिलेश प्रथम, मोहित दूसरे और पीयूष तीसरे स्थान पर रहे। सलालम के ही लड़कियों के अंडर-18 वर्ग में पलक  ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं मेघा दूसरे  तथा नित्या तीसरे स्थान पर रही। क्रॉस कंट्री में लड़कियों के वर्ग में दीक्षा ठाकुर प्रथम, गीता ठाकुर द्वितीय और भावना ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्रॉस कंट्री में लड़कियों के जूनियर वर्ग में उर्मिशा तथा उर्विशा ने क्रमशः पहला तथा दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्रॉस कंट्री में ही लड़कों के जूनियर वर्ग में अभिनव, वरूण तथा साहिल ने क्रमशः पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसके बांद स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में जायंट सलालम के जूनियर वर्ग में वरूण ने पहला, वंशु ठाकुर ने दूसरा और दीपक तमांग ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्नोबोर्ड में लड़कियों के जूनियर वर्ग में प्रकृति ठाकुर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार स्नोबोर्ड के क्रॉस कंट्री के 10 किलोमीटर में चंद्रकांत पहले, हीरा लाल दूसरे और राहुल तीसरे पायदान पर रहे। सलालम  पुरूष प्रतियोगिता में योगेश कुमार ने पहला,हीरा लाल ने दूसरा और निखिल को तीसरा स्थान मिला। महिला सलालम में आंचल ने पहला, संध्या ने दूसरा और तनूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के सलालम के 21 वषल ठाकुर ने पहला, अभिषेक ने दूसरा और प्रणव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया वहीं लड़कियों के अंडर-21 आयु वर्ग में रिया ने पहला, ललिता ने दूसरा तथा साक्षी को तीकसरा स्थान मिला। जायंट सलालम के पुरूष प्रतियोगिता में नारायण ठाकुर , निखिल ठाकुर  तथा योगेश कुमार ने क्रमशः पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जायंट सलालम  के महिलाओं में आंचल ठाकुर ने पहला, संध्या ने दूसरा और तनूजा ने तीसरा  स्थान प्राप्त किया। अंडर-21 आयु वर्ग में निखिल ,अभिषेक, प्रणव तथा महिलाओं में ललिता, अंकिता व विपाशा ने क्रमशः पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जायंट सलालम के अंडर-18 आयु वर्ग में लड़कों में माहित, पीयूष, अविनाश तथा लड़कियों में पलक, रचना तथा मेघा जबकि स्नोबोर्ड जायंट सलालम के कमलजीत, मनीष तथा तितेश ठाकुर तथा महिलाओं में प्रीति दीक्षा ने क्रमशः पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे।इससे पूर्व हिमाचल राज्य स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड के उपाध्यक्ष भोला राम ने स्वागत किया तथा दो दिवसीय स्कीइंग प्रतियोगिता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर स्कीईंग एंड स्नोबोर्ड इंडियेा के महासचिव रूप चंद नेगी , राज्य अध्यक्ष लुद्दर चंद ठाकुर, महासचिव ललित चौहान, उपाध्यक्ष जगदीश लाल तथा जगत ठाकुर, संयुक्त सचिव सर्वदयाल ठाकुर व राजू ठाकुर के अलावा स्कीइंग के राष्ट्रीय अंतर्राष्टीय पदक विजेता खिलाडियों में आंचल ठाकुर, संध्या ठाकुर, वर्षा, हीरा लाल ठाकुर, हिमांशु, भुवनेश्वरी ठाकुर व संतोष ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में देश व प्रदेश के सैलानी व स्थानीय लोग इस रोमांचकारी प्रतियोगिता के साक्षी बनें।

          

 

Tags: Dr. Ram Lal Markanda , Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD