Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एलपीयू का विद्यार्थी 'खेल के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों' के लिए सम्मानित

बीएससी फिजिकल एजुकेशन प्रथम वर्ष के छात्र 'मास्टर' मोहम्मद रफ़ी को वर्ष 2021 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) से सम्मानित किया गया

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 25 Jan 2022

Last updated on: Jan 25, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर; प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के छात्र को "खेल के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों" के लिए सम्मानित किया। बीएससी फिजिकल एजुकेशन के प्रथम वर्ष के छात्र, मास्टर मोहम्मद रफ़ी को वर्ष 2021 के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करके वर्चुअली प्रदान किया गया। रफ़ी ने अपने राज्य उत्तर प्रदेश  के  कांफ्रेंस कक्ष में बैठकर यह अवार्ड प्राप्त किया, जहां उन्होंने पीएम मोदी के साथ वर्चुअल बातचीत भी की।एलपीयू के बीएससी के छात्र को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया है: 'प्रयागराज का युवा मोहम्मद रफी एक अंतरराष्ट्रीय जिमनास्ट है।उन्होंने मंगोलिया के जूनियर एशियाई कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।वह पांच बार के राष्ट्रीय चैंपियन हैं और उन्होंने कई पदक जीते हैं। वह हमारे देश के लिए और भी कई सम्मान लाएँ, बाल पुरस्कार के लिए बधाई!"पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुरस्कार पाने वालों से बातचीत भी की। ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करते हुए, पीएम मोदी ने दो साल 2021 और 2022 के विजेताओं को डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को हमेशा "पहले राष्ट्र के बारे में सोचने और कर्तव्य निभाने" के लिए कहा। व्यक्तिगत बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने साझा किया कि "पुरस्कार की प्राप्ति बहुत बड़ी  जिम्मेदारी  सौंपना है। तनावग्रस्त  होने  के बजाय, अवार्ड प्राप्त करने वालों को और अधिक प्रेरित रहना चाहिए ”।

वास्तव में,प्रधान मंत्री राष्ट्रीय  बाल पुरस्कार 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को दिया जाता है। यह छह श्रेणियों- इनोवेशन, खेल, शैक्षणिक उपलब्धियों, कला और संस्कृति, समाज सेवा और बहादुरी में विशेष  गुणों और उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए मान्यता में दिया जाता है।जब रफ़ी को पिछले साल इस पुरस्कार के लिए विजेता घोषित किया गया था; केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती स्मृति ईरानी ने सूचित किया था कि "उत्तर प्रदेश के युवा  खिलाड़ी  रफ़ी  एक अंतरराष्ट्रीय जिमनास्ट हैं, जिन्होंने 50 से अधिक राष्ट्रीय पदक और फ्लोर अभ्यास कलात्मक जिम्नास्टिक कार्यक्रम के जूनियर एशियाई कप (मंगोलिया) में अंतरराष्ट्रीय कांस्य पदक जीते हैं।”बेहद उत्साहित महसूस करते हुए एलपीयू के चांसलर श्री अशोक मित्तल ने साझा किया: “यह वास्तव में एलपीयू में सभी के लिए गर्व और मनोबल बढ़ाने  वाली बात है कि हमारे विद्यार्थी नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों  में  सर्वोच्च रैंक की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान अर्जित कर रहे हैं। हम भी, ऐसे  विद्यार्थियों को अपने भीतर से सर्वश्रेष्ठ बाहर लाकर देश, विश्वविद्यालय और खुद के लिए अधिक से अधिक सम्मान लाने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। विश्वविद्यालय  हमेशा  ऐसे विद्यार्थियों  को नीतियों के अनुसार सुविधा प्रदान करता है, जिसमें 100% फीस  माफी भी शामिल है, ऐसे ही एलपीयू में नामांकन के बाद से रफ़ी  भी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD