Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अकाली-भाजपा शासन में सिर्फ पंजाब का विनाश हुआ: गुरकीरत कोटली

रवनीत बिट्टू के लिए आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अजय पाहवा)

लुधियाना , 18 Apr 2014

Last updated on: Apr 18, 2014, 00:00 IST

खन्ना से विधायक गुरकीरत कोटली ने कहा कि अकाली-भाजपा शासन में पंजाब का सिर्फ विनाश हुआ है और आज राज्य हर पक्ष से पिछड़ चुका है। गठबंधन सरकार की नीतियों से कोई भी वर्ग खुश नहीं है। कोटली लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के लिए आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। जहां उनके साथ वरिष्ठ कांगे्रसी नेता के.के बावा सहित अन्य नेता भी मौजूद थे। इस अवसर पर डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान लोगों ने बिट्टू के चुनाव लडऩे का स्वागत किया और उन्हें भारी बहुमत से जिताने का वायदा किया। लोगों ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के झूठे वायदों से वे तंग आ चुके हैं और कांगे्रस ही अच्छा शासन प्रदान कर सकती है।कोटली ने कहा कि औद्योगिक नगरी लुधियाना में बीते सात सालों के दौरान 1800 से अधिक उद्योग बंद हो चुके हैं। जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ प्रवासियों के रोजगार पर भी बहुत प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार न तो पंजाब को कोई उद्योग नीति दे पाई और न ही कृषि नीति। यही कारण है कि मजदूरों के साथ-साथ पंजाब के किसान भी इस शासन से दु:खी हैं। राज्य सरकार की नीतियों से दु:खी किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के वक्त किसानों को ट्यूवबेल के लिए रेगुलर 8 घंटे बिजली सप्लाई मिलती थी, जो आज दो घंटे भी नहीं मिलती। खुद को किसानों के हितैषी कहने वाला अकाली दल आज किसानों की बुरी हालत के लिए जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि वह जहां भी लोगों से मिल रहे हैं, हर कोई गठबंधन सरकार की खामियों को गिना रहा है। कोई स्वास्थ्य सुविधाओं के बुरे हाल से दु:खी है, तो कोई पानी-सड़क जैसी समस्याओं से। इन सबसे ज्यादा बढ़ रही नशाखोरी का आतंक लोगों के चेहरों पर देखा जा रहा है। हर कोई सत्ताधारी नेताओं की शह पर फैलाई जा रही नशाखोरी से दु:खी है। जबकि मुलाजिमों को वेतन नहीं मिल रहा, पैंशन धारकों का भी बुरा हाल है। ऐसे में हर कोई जल्द से जल्द इस तानाशाही व जनविरोधी सरकार से छुटकारा पाना चाहता है व यह लोकसभा चुनाव इसकी शुरूआत बनेंगे।इस अवसर पर इंद्रजीत चोपड़ा, नरिंदर ककी, रमेश नाहर, रेरू बाबा, सतप्रकाश गुप्ता, मनजीत कौर, परमजीत कौर, सुरिंदर लिली, गुरबचन सिंह, रतन सिंह, सेवा सिंह , मेवा सिंह, राजपाल सिंह, गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह, मनिंदर सिंह, जगदीश सिंह लोटे, सतिंदर सिंह, युवा नेता चरनवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्कर व समर्थक उपस्थित थे।

 

Tags: Ravneet Singh Bittu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD