Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

चितकारा यूनिवर्सिटी में नॉर्थ जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2021-22 आयोजित

पुरुषों के नॉर्थ जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब रहा विजयी

Chitkara University, Banur, Rajpura, North Zone Table Tennis Tournament, Sports News, LT. Anil Rana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jan 2022

Last updated on: Jan 08, 2022, 00:00 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश ने एआईयू (एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी) के तत्वाधान में दो बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी की। इसमें पहला पुरुष नॉर्थ जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट था जिसका आयोजन 30 दिसंबर, 2021 से 1 जनवरी 2022 तक किया गया जबकि दूसरा आयोजन महिला नॉर्थ जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट था जिसकी शुरुआत 5 जनवरी, 2022 को हुई और उसका समापन अगले दिन किया गया।दोनों ही टूर्नामेंट का आयोजन सहायक निदेशक एलटी. अनिल राणा की देखरेख में किया गया। पुरुष नॉर्थ जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में 44 टीमों ने हिस्सा लिया। इसके रोमांचक फाइनल मुकाबले में चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब ने खिताबी जीत दर्ज की और पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीम दूसरे स्थान पर रही। पंजाब यूनिवर्सिटी को तीसरा स्थान मिला जबकि जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली टीम चौथे पायदान पर रही।

महिला नॉर्थ जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में 24 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम को दूसरा स्थान मिला जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही।एनआईएस पटियाला के पूर्व मुख्य कोच वीके गुलाटी ने कहा कि मेरे लिए बतौर चीफ रेफरी टूर्नामेंट में शामिल होना खुशी की बात रही। सभी खिलाड़ी बड़े जोश और खेल भावना के साथ खेले। टूर्नामेंट को शानदार तरीके से आयोजित किया गया। अन्नामलाई यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक डॉ. पीवी सेल्वम ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट के लिए चितकारा यूनिवर्सिटी अच्छा मेजबान रहा है। उनके पास अच्छा बुनियादी ढांचा है। चितकारा की मेजबानी काबिले तारीफ है।चितकारा यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश के खेल निदेशक अनिल राणा ने टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सभी टीमों और खेल विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि चितकारा यूनिवर्सिटी हमेशा छात्रों के 360 डिग्री विकास पर ध्यान केंद्रित करता है।

पुरुष नॉर्थ जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट : लीग मैच के परिणाम

चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब ने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला को 3-0 से हराया

• रोनित ने नमन को 3-0 से हराया, • जीत ने अरण्या को 3-1 से हराया, • रेगन ने अंश को 3-0 से हराया

चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली को 3-0 से हराया

• रोनित ने पार्थ को 3-0 से हराया, • जीत ने उत्कृष्ट को 3-0 से हराया, • रेगन ने वैभव को 3-1 से हराया

चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ को 3-0 से हराया

• रोनित ने पवन सिंह को 3-0 से हराया, मैं निखिल ने शौर्य को 3-0 से हराया,• रेगन ने साहिल शर्मा को 3-2 से हराया

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , North Zone Table Tennis Tournament , Sports News , LT. Anil Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD