Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र बोले-देश के अर्ध सैनिक बल सभी चुनौतियों से निपटने में सक्षम

Ajay Kumar Mishra, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 24 Nov 2021

Last updated on: Nov 24, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ने कहा है कि देश के अर्ध सैनिक बल तमाम आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं। पिछले चार-पांच वर्षों में सुरक्षाबलों ने आधुनिक समय की जरूरतों और चुनौतियों के हिसाब से खुद को तैयार किया है। देश को सीआईएसएफ जैसे अर्धसैनिक बलों पर पूर्ण भरोसा है। इन बलों ने कर्तव्य निष्ठा का गौरवशाली इतिहास बनाया है। श्री मिश्र बुधवार को रांची में सीआईएसएफ के पूर्वी क्षेत्र के मुख्यालय परिसर में अधिकारियों और जवानों के लिए बनाए गए 272 आवासों के लोकार्पण के मौके पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, उग्रवाद और विधि -व्यवस्था के अलावा साइबर अपराध की घटनाएं हमारे सामने जब भी चुनौती बनकर खड़ी होती हैं, सुरक्षा बल मुस्तैद होकर उनका सामना करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हमेशा इस बात का ध्यान रखा है कि सुरक्षा बलों में कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों को बेहतर सुविधाएं हासिल हों।

झारखंड की चर्चा करते हुए गृह राज्यमंत्री ने कहा कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण प्रदेश है। केंद्र सरकार इस प्रदेश के बहुमुखी विकास के लिए हमेशा प्रयासरत है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि झारखंड के जनजातीय योद्धाओं ने देश को आजादी दिलाने से लेकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के पहले रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा की मौजूदा सरकार में नक्सलवादी गतिविधियों को काफी हद तक नियंत्रित किया है। समस्या के समाधान के प्रति सरकार गंभीर है।

 

Tags: Ajay Kumar Mishra , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD