Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, परगट सिंह और संगत सिंह गिलजियां समेत पंजाब के जत्थे द्वारा श्री करतारपुर साहिब में श्रद्धा भेंट

जत्थे में प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, महेन्दर सिंह केपी और विधायक भी शामिल

Aruna Chaudhary, Pargat Singh, Sangat Singh Gilzian, Sri Kartarpur Sahib, Narowal, Dera Baba Nanak, Navjot Singh Sidhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री करतारपुर साहिब /डेरा बाबा नानक , 20 Nov 2021

Last updated on: Nov 20, 2021, 00:00 IST

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलने पर पंजाब के जत्थे ने आज लगातार तीसरे दिन गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन किये। जत्थे द्वारा भाईचारक सांझ, इस क्षेत्र के लोगों की खुशहाली, शांति और आपसी सद्भावना के लिए अरदास भी की गई।जत्थे में राजस्व और पुनर्वास मंत्री अरुणा चौधरी, शिक्षा और खेल मंत्री परगट सिंह, वन एवं वन्य जीव मंत्री संगत सिंह गिलजियां, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और वर्किंग प्रधान पवन गोयल, पंजाब तकनीकी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन महेन्दर सिंह केपी और विधायक कुलबीर सिंह ज़ीरा, अमित विज और राजिन्दर सिंह भी शामिल थे।इस अवसर पर राजस्व और पुनर्वास मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि इस कॉरिडोर के फिर से खुलने से नानक नाम लेवा संगत को श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने की फिर से सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि इससे सिख संगत द्वारा लंबे समय से की जा रही अरदासें पुरी हुई हैं।शिक्षा और खेल मंत्री परगट सिंह ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब वह पवित्र स्थान है जहाँ पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी ने अपना आखिरी समय व्यतीत किया और अपने हाथों से खेती करके ‘‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’’ के सिद्धांत को अमली रूप प्रदान किया। 

उन्होंने कहा कि यहाँ से समूचे लोक को गुरू साहिबान द्वारा विनम्रता, एकता, शांति और भलाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब का कॉरिडोर प्रेम, मेलजोल और सद्भावना का प्रतीक है और उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह कॉरिडोर हमारे गुरू साहिब जी के महान फलसफे को अमली जामा पहनाने के लिए अहम साबित होगा। वन एवं वन्य जीव मंत्री संगत सिंह गिलजियां ने कहा कि आज वह अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं कि उनको जत्थे के रूप में जा रही संगत का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर करीब डेढ़ साल बाद कॉरिडोर के फिर से खुलने के बाद आज तीसरे दिन पाकिस्तान स्थित नारोवाल में पवित्र स्थान गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में नतमस्तक होने के लिए पंजाब का जत्था सुबह 11 बजे सरहद पार गया। इससे पहला डेरा बाबा नानक में बने श्री करतारपुर साहिब टर्मिनल में पहुँचे जत्थे का गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद इशफाक और डेरा बाबा नानक के एस.डी.एम. हरप्रीत सिंह ने स्वागत किया।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Pargat Singh , Sangat Singh Gilzian , Sri Kartarpur Sahib , Narowal , Dera Baba Nanak , Navjot Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD