Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

मंडियों का दौरा करने पहुंच पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह

निरीक्षण के बाद बोले- सरकार मंडियों में पड़े गेहूं को न खरीद रही और न कुछ बोल रही

Pargat Singh, Punjab Congress, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 Apr 2026

Last updated on: Apr 18, 2026, 10:51 IST

पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने शुक्रवार को विधासनभा हलका जालंधर कैंट के गांव जंडियाला सहित अन्य अनाज मंडियों को दौरा किया। उन्होंने किसानों की मंडियों में पड़ी गेहूं की खरीद को लेकर सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अपने मंत्रियों और नेताओं पर हो रही ईडी की रेड की तो चिंता है, लेकिन किसानों और उनकी फसलों की कोई परवाह नहीं है। सीएम मान ने किसानों के हक में एक शब्द भी नहीं बोला है। सही मायने में यह सरकार की राजनीतिक कमजोरी है और उनकी खराब नीयत से पर्दा उठा रही है। केंद्र सरकार भी इसके लिए जिम्मेदार है।

उन्होंने चिंता जताई कि मंडियों में गेहूं की फसल के अंबार लग चुके हैं। बारदाने की भारी कमी है। ना तो इसकी खरीद हो रही है और न ही लिफ्टिंग ही करवाई जा रही है। मौसम भी खराब चल रहा है। तिरपाल तक का पुख्ता इंतजाम नहीं है। अगर बारिश हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा? फिर सरकार ही कहेगी कि यह खाने लायक नहीं है। एफसीआई नहीं उठाएगी। जिससे किसानों का भारी नुकसान होगा। लेकिन अगर साथ-साथ ही लिफ्टिंग करवाई जाएगी तो ऐसी नौबत ही नहीं आएगी। 

सरकार के गेहूं खरीद को लेकर अपनाए जा रहे रवैये और खराब प्रबंधन को लेकर किसान परेशान हैं। वह 5-6 दिनों में मंडियों में आकर बैठे हैं। उनकी फसलों की खरीद नहीं हो रही है। 6-6 महीने की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने अपनी फसल को तैयार किया है। खराब मौसम के कराण दाना भी काला होने की खतरा बना हुआ है।बीते दिनों बेमौसम बारिश और औलावृष्टि के कारण पहले ही किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो चुका है। 

सरकार ने अभी तक किसी किसान को कोई मुआवजा तक नहीं दिया। सरकार को चाहिए कि वह अपने नेताओं की फिक्र छोडकर किसानों की चिंता करे। उनकी फसलों की लिफ्टिंग को तुरंत यकीनी बनाए। किसान अपनी मांगों और फसलों की खरीद ना होने के विरोध में रेल रोकने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार और खरीद एजेंसियों को कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है। 

परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें भी रही हैं। कभी किसानों को उनकी फसल की खऱीद के लिए इंतजार नहीं करने पड़ा। यहां तक की कोविड के बीच भी फसलों की खरीद को यकीनी बनाया गया। लेकिन आम आदमी पार्टी को सिर्फ राघव च़ड्ढा की सिक्योरिटी की फिक्र है। आप सरकार को चड्ढा की जगह पंजाब के किसान की चिंता करनी चाहिए। परगट सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले समय से किसानों को तंग करती आ रही है और यही काम अब आम आदमी पार्टी किसानों के साथ कर रही है। दोनों ही पार्टियां किसान विरोधी हैं।

 

Tags: Pargat Singh , Punjab Congress , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD