Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘आप’ के खरीदे हुए सांसद भागे, ‘फ्रॉड पार्टी’ के साथ हुआ ‘फ्रॉड’: परगट सिंह

विधायक ने कहा- गंदी हो चुकी है राजनीति, अब विचारधारा की लड़ाई हटकर सिर्फ सत्ता की लड़ाई तक हुई सीमित

Pargat Singh, Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 13:13 IST

पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी के सात सांसदों को पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीति गंदी हो गई है। अब विचारधारा की लड़ाई हटकर सिर्फ सत्ता की लड़ाई रह गई है। परगट ने कहा कि भाजपा की बी-टीम के सदस्य वापिस मेन टीम में लौट गए हैं। 

इसमें कोई हैरान होने वाली बात नहीं है। उन्होंने तंज कसा कि ‘फ्रॉड पार्टी’ के साथ ‘फ्रॉड’ होना कोई बड़ी बात नहीं है। परगट सिंह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने सिलेक्टिव सांसद पैसे लेकर लगाए थे, जो अब भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि इन राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में जाने से पंजाब को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि इन सभी में से एक दो को छोड़कर किसी ने पंजाब की कभी बात ही नहीं की। 

न ही कभी राज्यसभा में पंजाब का कोई मुद्दा ही उठाया है। परगट सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के बाद भाजपा को पता चल गया था कि वह पंजाब में अपनी जगह नहीं बना सकते हैं, तो उन्होंने पंजाब में अपनी बी-टीम आम आदमी पार्टी को सत्ता दिलवा दी। 

भाजपा को पता था कि पंजाब से भाजपा के इतने सांसद आ नहीं सकते थे, इसलिए आम आदमी पार्टी को कहकर सांसद लगवाए। उन्होंने कहा कि भाजपा वही वॉशिंग मशीन है, जो किसी भी बड़े से बड़े दागी नेता को भी बेदाग सफेद रंग में बदल देती है। 

पूर्व शिक्षा मंत्री परगट ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से इन नेताओं को गद्दार बताने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सांसद नहीं बल्कि खुद आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री गद्दार हैं, जिन्होंने पंजाब की जनता को मूर्ख बनाया और उनके साथ धोखा किया। 

अपने किसी भी वादे पर आप सरकार खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि आप के सांसद राघव चड्ढा भी दो साल तक पंजाब के सुपर सीएम के तौर पर रहे हैं, सभी को पंजाब के लोगों को जबाव देना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसे ईडी और सीबीआर्ई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करके नेताओं को डरा धमका कर अपनी पार्टी में शामिल करवा लेती है, उसी तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी भी कर रही है। 

पार्टी को अभी और भी झटके लगेंगे। क्योंकि ईडी उनके मंत्री संजीव अरोड़ा के घर एक बार आ चुकी है, अब जल्द ही बाकी नेताओं पर भी शिंकजा सका जा सकता है। उन्होंने कहा कि आम आदम पार्टी के इन गूंगे-बोले सांसदों और विधायकों को किसी भी पार्टी को शामिल करवाने से बचना चाहिए, ऐसे लोगों का करना ही क्या है। 

जनता का विश्वास टूटता है। अब लोगों का चारों स्तंभ से विश्वास टूटता जा रहा है। पहले इन लोगों की ड्यूटी पंजाब के लिए होनी चाहिए थी, न की किसी पार्टी के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के हित में सिर्फ कांग्रेस ही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़कर भी कुछ नहीं बिगाड़ सकेगी। उनका कुछ नहीं बनने वाला है।

 

Tags: Pargat Singh , Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD