Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

68वां जिला स्तरीय सहकारिता दिवस समारोह सहकार परिसर में हर्षोल्लस के साथ आयोजित

अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, उत्कृष्टकार्य के लिए 15 सहकारी सभाओं को किया पुरस्कृत

DC Kullu, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 20 Nov 2021

Last updated on: Nov 20, 2021, 00:00 IST

जिला सहकारी संघ सीमित कुल्लू द्वारा आज सरवरी स्थित सहकार भवन परिसर में 68वां जिला स्तरीय सहकारिता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त शिपम प्रताप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्या प्रकाश ठाकुर ने की की। मुख्यातिथि द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारी घ्वजारोहण कर किया गया। भुटिको बुनकर के सांस्कृतिक दल द्वारा सहकारी गान झंडा ऊंचा रहे हमारा-सहकारी सतरंगा प्यारा, प्रजातंत्र सिखलाने वाला पूंजीबाद मिटाने वाला की सुंदर प्रस्तुति दी।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्ते शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि  जिला कुल्लू में भुटिको की 34 दुकानें कार्यरत हैं तथा वर्तमान में कुल्लू शॉल को भुटिको के नाम से जाना जाता है। इसके लिए उन्होंने भुटिको के अध्यक्ष सत्या प्रकाश ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 17 लाख से अधिक लोग प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से सहकारी सभाओं से जुड़े हुए हैं। उन्होंने सहकारी सभाओं को सरकार तथा जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में 60 लाख के लोन पर 15 लाख रूपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है तथा इस पर देय ब्याज 9 प्रतिशत में से 5 प्रतिशत सरकार की ओर से तथा केवल 4 प्रतिशत ही लाभार्थी को देना होता है। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी संघ सहकारिता से जुड़ी हर समस्या को जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हें।उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में कुल 633 सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं तथा इनकी सदस्य संख्या 56 हजार 476 है जिनमें से 16 हजार 471 सदस्य अनुसूचित जाति के,1399 सदस्य अनुसूचित जन जाति के तथा 38 हजार 607 अन्य सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि इन सभाओं में सदस्य भागधन 13 करोड़ 68 लाख 62 हजार तथा सरकारी भागधन 08 करोड़ 21 लाख 01 हजार  रूपए है। इसी प्रकार इन सभाओं की कुल कार्यशील पूंजी 86 करोड़ 98 लाख 49 हजार तथा सदस्यों की अमानत राशि 11 करोड़ 06 लाख 16 हजार रूपए है।

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सहाकारी सभाओं की उपलब्धियों पर आधारित सहकार शिखर पत्रिका का विमोचन भी किया। उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला की 15 सहकारी समितियों दी भूईन शिलीहार सहकारी कृषि सभा, दी मनीकरण सीएएस, दी कुल्लू फैशन उद्योग, दी फाटी मंजलीहार सीएएस, दी हिमालयन बोध गलीचा हैंडलूंम, दी मनू बीवर्ज, दी सुश सीएएस, दी कुटवा सीएएस, दी अभूतनाह मार्किंटिंग प्राईमरी सहकारी सभा, दी कलोटी सीएएस, दी कनौन सीएएस, दी चोगी हैंडलूम तथा दी नराहन सीएएस को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बंजार क्षेत्र से सम्बंध रखने वाले जिला सहकारी संघ के पूर्व निदेशक स्व. राम सिंह ठाकुर को भी मरणोपरांत लाईफटाईत अचीवमैंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कुल्लू, नग्गर, बंजार, आनी तथा निरमंड विकास खंड की सहकारी सभाओं के निरीक्षकों को भी सम्मानित किया गया।जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष सत्या प्रकाश ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा सहकारी सभाओं की गतिविधियों तथा सहकारिता आंदोलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहकारी डीपू बनाए जाएं ताकि अनाज की कमी न हो, व्यापार बढ़े और गरीबों की सेवा की जा सके। उन्होंने कहा कि जिला बुनकर सहकारी समितियां मतबूत हैं तथा लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज सहकारी सभाओं को और सुदृढ़ तथा आत्मनिर्भर करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन की जरूरत है। उन्होंने सहकारी सभाओं में खाली पदों को भरने का भी आग्रह किया।उन्होंने कहा कि सहकार बंधु  ईमानदारी, परस्पर सहयोग, सकारात्मक सोच  तथा समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ें। सभाओं को उनका लाभांश भी शीघ्र ही प्रदान किया जाएगा।आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में जिला में 3 प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक की निदेशक प्रेमलता ठाकुर, लाहौेल ओलू उत्पादक सहहकारी सभा के पूर्व अध्यक्ष नोरबू बारंगप्पा, जिला सहकार संघ के निदेशक बलदेव सिंह, चरण दास डोगरा , तिलक राज कपूर तथा निरीक्षक सहकारी सभाएं लाभ सिंह ने भी विस्तार से अपने-अपने विचार व्यक्त किए। हिमफैड के निदेशक अमत सिंह सकलानी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।इस अवसर पर जिला सहकारी संघ के उपाध्यक्ष डोला सिंह महंत, निदेशक श्रीमती उर्मिला सूद, माया ठाकुर, निर्मला महंत, मीना ठाकुर, दौलत राम ठाकुर, देवी सिंह ठाकुर, धनी राम, ओम चंद ठाकुर, तारा चंद, सोमदेव महंत, चरण दास डोगरा, बलदेव सिंह ठाकुर, सुख दास नैययर तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

Tags: DC Kullu , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD