Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कई गांवों के लिए तालिबान का कब्जा राहत और जीवन की सांस है

Trending Topics, Afghanistan, Afghan, Kabul, Taliban, Abdul Ghani Baradar, Haibatullah Akhundzada, Afghanistan Crisis, Mullah Abdul Ghani Baradar, Afghanistan Situation, Situation of Afghanistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काबुल , 11 Nov 2021

Last updated on: Nov 11, 2021, 00:00 IST

अफगानिस्तान में तालिबान अपने साथ स्थानीय लोगों के लिए एक अलग तरह के नियम और जीवन जीने का तरीका लेकर आया है, जिस पर विश्व स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं और आलोचना की जा रही है। पिछले तालिबान शासन का कठोर इतिहास, महिलाओं के अधिकार, नागरिकों के मूल अधिकार और आतंकवाद के लिए अफगान धरती का उपयोग, कुछ गंभीर चिंता के बिंदु हैं, जिन्होंने किसी भी देश को तालिबान शासन को आधिकारिक रूप से मान्यता देने से रोक दिया है। अफगानिस्तान में तालिबान के शासन ने देश के नागरिकों के भविष्य को बदल दिया है। नया नियम उन सैकड़ों ग्रामीणों के लिए राहत की सांस और जीवन की आशा के रूप में आया है, जिन्होंने हवाई हमलों, बंदूकों की लड़ाई और अंत्येष्टि का दंश झेला है।

इन ग्रामीणों विशेष रूप से शहरी मध्यम वर्ग के लिए तालिबान का शासन वहां सकारात्मकता लेकर आया है क्योंकि इनके आने से वहां हवाई हमलों और बंदूक की लड़ाई समाप्त हो गई, जो अतीत में अग्रिम लड़ाई बिंदु के रूप में जाना जाता था।बल्ख प्रांत के उत्तर में स्थित एक सुदूर खेती वाले गांव दास्तान में, निवासियों ने उनकी मदद के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहायता, श्रमिकों या गणमान्य व्यक्तियों को आते नहीं देखा। हालांकि, गांव ने निश्चित रूप से बंदूक की लड़ाई, हवाई हमले, भ्रष्टाचार और अपने प्रियजनों को जान गंवाते देखा है। उनके लिए तालिबान का कब्जे से फिलहाल यह समस्या दूर होती नजर आ रही है। दास्तान के एक बुजुर्ग माकी ने कहा, "मैं तालिबान को सब कुछ दूंगा।""अब, गोलीबारी की कोई आवाज नहीं है। युद्ध समाप्त हो गया है और हम तालिबान से खुश हैं।" 

गांव के एक अन्य बुजुर्ग, हजीफत खान, तालिबान लड़ाकों की कब्रों पर रंगीन झंडे और ट्रिंकेट लगाकर तालिबान की जीत का जश्न मनाते हैं, जो अतीत में दास्तान से लड़ते हुए मारे गए थे। उन्होंने कहा, "इस गांव के पुरुष और महिलाएं तालिबान समर्थक हैं। अब, मैं संतुष्ट हूं। अब कोई काफिर नहीं हैं । उन्होंने कहा कि दास्तान एक संपन्न समुदाय हुआ करता था।" दास्तान गांव के एक युवा निवासी मोहम्मद नासिर ने कहा, " मैं शांति चाहता था। मैं अपने खिलाफ युद्ध को देखते हुए बड़ा हुआ हूं। मैंने अंत्येष्टि देखी है। मैंने घातक हवाई हमले सुने और देखे हैं। कम से कम अब, हम जानते हैं कि हमें गरीबी के खिलाफ लड़ना है। कम से कम कोई हमें मारने नहीं आ रहा है। मुझे खुशी है कि तालिबान ने कब्जा कर लिया है।"

 

Tags: Trending Topics , Afghanistan , Afghan , Kabul , Taliban , Abdul Ghani Baradar , Haibatullah Akhundzada , Afghanistan Crisis , Mullah Abdul Ghani Baradar , Afghanistan Situation , Situation of Afghanistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD