Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टी20 वर्ल्ड कप : अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को बुरी तरह रौंदा, 130 रनों से दी मात

T20 World Cup, T20WC, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, #T20WorldCup, #T20WC, Sharjah, Afghanistan, Scotland
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शारजाह , 25 Oct 2021

Last updated on: Oct 25, 2021, 00:00 IST

मुजीब उर रहमान (5/20) की शानदार गेंदबाजी की वजह से यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले जा रहे मैच में अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रनों से हरा दिया। टॉप जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई अफगानिस्तान टीम ने 4 विकेट पर 190 रन बनाए थे। इसके जवाब में 191 रनों का पीछा करने उतरी स्टॉकलैंड की टीम महज 60 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान टीम ने बड़ी जीत से इस टूर्नामेंट का आगाज किया है। अफगानिस्तान की ओर से मैच के हीरो रहे मुजीब उर रहमान ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं, राशिद खान ने 4 विकेट, तो नवीन-उल-हक ने 1 विकेट लिए। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों को महज 10.2 ओवरों में ही समेट कर रख दिया। रनों का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जॉर्ज मुन्से ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा 2 चौके 2 छक्कों की मदद से 18 गेंदों में 25 रन बनाए। इसके बाद रहमान ने मुन्से को आउट किया। 

अफगानिस्तान के गेंदबाजों के आगे स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवर भी नहीं टिक सकी और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। इसी के साथ अफगानिस्तान ने इस मैच को 130 रनों से अपने नाम कर लिया। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी कर 4 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन नजीबुल्लाह जदरान ने 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 34 गेंदों पर 59 रन बनाए। इसके साथ ही हजरतुल्लाह जजई (44) और रहमानुल्लाह गुरबाज (46) रनों की शानदार पारी खेल टीम का स्कोर 190 रनों तक पहुंचा दिया। स्कॉटलैंड की तरफ से सफयान शरीफ ने गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

 

Tags: T20 World Cup , T20WC , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , #T20WorldCup , #T20WC , Sharjah , Afghanistan , Scotland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD