Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

फेरान टोरेस के गोल से स्पेन बना विश्व विजेता

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, FIFA World Cup 2026 Final, Ferran Torres, Spain, Argentina, New York
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 14:47 IST

स्पेन ने रविवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल मैच में 1-0 से जीत दर्ज करते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस स्पेन की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में निर्णायक गोल दागते हुए टीम को साल 2010 के बाद उसका दूसरा खिताब जिताया।

न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में तनावपूर्ण और कड़े मुकाबले वाले 90 मिनट बिना किसी गोल के खत्म होने के बाद, टोरेस ने आखिरकार 106वें मिनट में गतिरोध तोड़ा। इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने निको विलियम्स के हेडर से मिले बॉल को कंट्रोल किया और फिर बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को छकाते हुए गोल दागा।

इसी के साथ 'ला रोजा' (स्पेन की टीम) ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया। स्पेन ने लंबे समय तक बॉल पर अपना कब्जा बनाए रखा और पूरे फाइनल में बेहतर मौके बनाए, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज शानदार फॉर्म में थे, जिन्होंने बार-बार स्पेनिश टीम के हमलों को नाकाम किया।

वहीं, अर्जेंटीना साफ-सुथरे मौके बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आई और कप्तान लियोनेल मेसी को स्पेन के अनुशासित डिफेंस ने काफी हद तक रोके रखा। मौजूदा चैंपियन को नॉर्मल टाइम के स्टॉपेज टाइम में बड़ा झटका लगा। मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज को दूसरा 'येलो कार्ड' दिखाया गया, जिससे एक्स्ट्रा टाइम के लिए अर्जेंटीना की टीम में 10 खिलाड़ी रह गए।

टोरेस ने मुकाबले के 106वें मिनट में मैच का पहला और इकलौता गोल दागा। इसके बाद स्पेन ने दबाव बनाना जारी रखा। इस बीच टीम को लगा कि उन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में अपनी बढ़त दोगुनी कर ली है, लेकिन गोल से पहले फाउल होने के कारण उस प्रयास को अमान्य करार दिया गया। हालांकि, लुइस डे ला फुएंते की टीम ने संयम बनाए रखा और आसानी से मैच के आखिरी पल बिताते हुए अर्जेंटीना के विश्व चैंपियन के दौर को खत्म कर दिया।

यह जीत स्पेन के लिए एक शानदार टूर्नामेंट का समापन थी। यह टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और साल 2010 की अपनी ऐतिहासिक सफलता के बाद दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। अर्जेंटीना ने चार साल पहले साल 2022 में कतर में खिताब जीता था, लेकिन इस बार 'मेसी एंड कंपनी' खिताब के बेहद करीब आकर चूक गई।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , FIFA World Cup 2026 Final , Ferran Torres , Spain , Argentina , New York

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD