Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

साई धर्म तेज की रिकवरी के बीच उनकी शादी की चर्चा जोरों पर

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Sai Dharam Tej, Hyderabad, Allu Sirish, Niharika Konidela, Sreeja, Varun Tej
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 17 Oct 2021

Last updated on: Oct 17, 2021, 00:00 IST

तेज बाइक दुर्घटना के बाद से तेलुगु अभिनेता साई धर्म की हालत में अब काफी सुधार आ रहा है। साई धर्म को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, और वह अपने आवास पर आराम कर रहे है। अभिनेता ने कुछ दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया था, उनके चचेरे भाई - अल्लू सिरीश, निहारिका कोनिडेला, श्रीजा, वरुण तेज, और अन्य ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं थी। निहारिका कोनिडेला ने साईं धर्म को उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया था। वहीं अल्लू सिरीश के विश करने वाले पोस्ट ने सई धर्म तेज की शादी की अफवाह उड़ा दी है। अल्लू सिरीश ने लिखा, "मैं वास्तव में आशा करता हूं कि यह आपका आखिरी सिंगल जन्मदिन है और जल्द ही आप अपनी शादी की खबर लेकर आएंगे। " इस संदेश ने अफवाहों को जन्म दिया है कि साईं धर्म तेज जल्द ही शादी करने वाले हैं।

खबर है कि साईं धर्म तेज का परिवार, खासकर उनकी मां चाहती हैं कि उनकी शादी जल्द से जल्द हो जाए, ताकि जल्द से जल्द उनका परिवार शुरू हो सके। सईं धर्म वर्तमान में फिजियोथेरेपी से गुजर रहे है और दुर्घटना से उबरने की कोशिश कर रहे है। अपने हालिया पोस्ट में सईं धरम ने उल्लेख किया कि वह काफी अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं, और सभी को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया। दशहरे पर छुट्टी मिलने से पहले साई एक महीने से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहे। उनके चाचा चिरंजीवी ने एक दिल को छू लेने वाला संदेश पोस्ट किया था, जिसमें साईं धर्म को शुभकामनाएं और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई थी। साई धर्म तेज की हालिया फिल्म 'रिपब्लिक' की सभी ने प्रशंसा की है, और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। पूरी तरह से ठीक होने के बाद वह अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Sai Dharam Tej , Hyderabad , Allu Sirish , Niharika Konidela , Sreeja , Varun Tej

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD