Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह द्वारा उद्योगपतियों को 26 और 27 अक्तूबर, 2021 को होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन’ में शामिल होने का न्योता

पंजाब में पिछले साढ़े चार सालों के दौरान 99,000 करोड़ रुपए से अधिक का हुआ निवेश, 51 प्रतिशत प्रोजैक्ट पहले ही कार्यशीलः सीईओ निवेश पंजाब

Punjab Admin, Progressive Punjab Investors Summit, Tejveer Singh, Rajat Agarwal, Confederation of Indian Industrialists
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Oct 2021

Last updated on: Oct 08, 2021, 00:00 IST

चौथे प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट के मद्देनज़र आज प्रमुख सचिव उद्योग, वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन तेजवीर सिंह ने उद्योगपतियों के साथ विचार विमर्श किया। 26, 27 अक्तूबर को शुरू होने वाले इस समिट में पूरे भारत के उद्योगपतियों द्वारा वर्चुअल माध्यम से भाग लिया जायेगा और 27 अक्तूबर को औद्योगिक राजधानी के तौर पर जाने जाते लुधियाना में विशेष सैशन भी करवाया जायेगा।प्रमुख सचिव श्री तेजवीर सिंह ने सभी उद्योगपतियों को प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा कि यह सम्मेलन हमारे मज़बूत ईकोसिस्टम और कारोबार की शुरुआत और विस्तार के लिए प्रदान किये जाने वाले व्यापारिक अवसरों की झलक पेश करेगा।कनफैड्रेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीयलिस्ट्स (सीआईआई) द्वारा ‘प्रगतिशील पंजाब के लिए उद्योग को बढ़ावा देना’ के विषय पर करवाए सैशन को संबोधन करते हुए प्रमुख सचिव ने सतत औद्योगिक विकास को यकीनी बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह समग्र विकास को हासिल करने की कुंजी है। उद्योग दिग्गजों को पंजाब की अथाह विकास क्षमता का लाभ लेने के लिए उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की ख़ुशहाली हमारे राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान डालती है।बाद में, प्रमुख सचिव ने पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित की गई वर्चुअल स्टेकहोल्डर कंसलटेशन मीटिंग के दौरान पंजाब के प्रमुख कारोबारी भाईचारे को भी संबोधन किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कारोबार को और अधिक आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने पहले ही अमृतसर में पैरिशेबल कार्गा सैंटर चालू कर दिया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मोहाली में एक और कार्गा टर्मिनल को भी जल्द ही चालू कर दिया जायेगा।इस दौरान इन्वेस्ट पंजाब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रजत अग्रवाल ने राज्य और उद्योग की हिस्सेदारी और विकास बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 मार्च 2017 से 30 सितम्बर 2021 तक राज्य में 99,000 करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्तावित प्रोजेक्टों का निवेश प्राप्त हुआ है जिनमें से 51 फीसदी से अधिक प्रोजैक्ट शुरू हो चुके हैं। उन्होंने राज्य के विभिन्न पहलकदमीयों जैसे कि कारोबारों को बिजली सब्सिडी, डीम्ड अप्रूवल और केंद्रीय निरीक्षण प्रणाली बारे भी जानकारी दी जिससे व्यापारिक माहौल को और अधिक उपयुक्त बनाया जा सके।इससे पहले, सीआईआई पंजाब के चेयरमैन भवदीप सरदाना, जो सुखजीत स्टार्च एंड कैमीकल्स लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सीईओ भी हैं, ने कहा कि राज्य सरकार ने साढ़े चार सालों के दौरान कारोबार विकास नीति पंजाब और बिज़नेस फर्स्ट पोर्टल समेत कुछ व्यापक सुधार किये हैं, जिसके नतीजे के तौर पर न सिर्फ़ राज्य में नये निवेश बढ़े हैं बल्कि मौजूदा उद्योग की प्रवृत्ति भी पुनर्जीवित हुई है।पीएचडी चेंबर इंडस्ट्री के मैनेजिंग कमेटी मैंबर आर एस सचदेवा ने पंजाब के बठिंडा, संगरूर, राजपुरा और होशियारपुर जिलों में 3100 एकड़ ज़मीन पर स्थापित किये जाने वाले चार औद्योगिक पार्कों की स्थापना के लिए राज्य सरकार की सराहना की।कंगारू ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के मैनेजिंग डायरैक्टर अंबरीश जैन ने इस सैशन को पंजाब में कारोबार को बढ़ावा देने के लिए एक मज़बूत रणनीति बनाने का उत्तम प्रयास बताया जिससे उद्योग और सरकार दोनों एक दूसरे के पूरक होकर काम कर सकेंगे जिससे आने वाले समय में पंजाब के उद्योगों को विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाया जा सके।

 

Tags: Punjab Admin , Progressive Punjab Investors Summit , Tejveer Singh , Rajat Agarwal , Confederation of Indian Industrialists

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD