Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के द्वारा ज्वाइंट डायरैक्टर (प्रैस) डॉ. अजीत कंवल सिंह हमदर्द को सेवानिवृत्ति के मौके पर गरिमापूर्ण विदायगी

सीनियर अधिकारियों ने उनकी तरफ से करीब ढाई दशक निभाई मिसाली सेवाओं की की भरपूर सराहना

DIPR Punjab, Dr. Ajit Kanwal Singh Hamdard, Information and Public Relations department Punjab, Kamal Kishor Yadav, Gurkirat Kirpal Singh, Sumeet Jarangal, Dr. Opinder Singh Lamba, Dr. Senu Duggal, Gopal Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Oct 2021

Last updated on: Oct 01, 2021, 00:00 IST

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब के अधिकारियों और स्टाफ की तरफ से विभाग के ज्वाइंट डायरैक्टर (प्रैस) डॉ. अजीत कंवल सिंह हमदर्द को उनकी सेवानिवृत्ति के मौके पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। उन्होंने विभाग में तकरीबन 25 साल सेवाएं निभाई।पंजाब भवन में करवाए गए समागम के दौरान विभाग के सचिव श्री कमल किशोर यादव, ख़ाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव श्री गुरकिरत किरपाल सिंह और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के डायरैक्टर श्री सुमित जारंगल और अन्यों ने डॉ. हमदर्द द्वारा निभाई शानदार सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. हमदर्द की मिसाली सख़्त मेहनत, समर्पित भावना और लगन हमेशा उनके साथियों और अन्य स्टाफ सदस्यों को पूरे जोश के साथ अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करेगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि डॉ. हमदर्द विभाग के लिए बहुत अहम थे और उनकी सेवानिवृत्ति ने शून्यता पैदा कर दी है जिसको भरना मुश्किल होगा।

उन्होंने डॉ. हमदर्द को अपना लम्बा पेशेवर कैरियर सफलतापूर्वक मुकम्मल करने के लिए बधाई दी। डॉ. हमदर्द के सुनहरे भविष्य की कामना करते हुये अधिकारियों ने उम्मीद जाहिर की कि वह आने वाले दिनों में अपने साहित्यक कामों को जारी रखेंगे और समाज के कल्याण में भी योगदान देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सेवामुक्त होने के बाद वह अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी को प्रभावशाली ढंग से निभाने के अलावा अपने परिवार के साथ और अधिक समय बिता सकेंगे।अपने संबोधन में डॉ. हमदर्द ने विभाग में अपने पेशेवर तजुर्बे नौजवान अधिकारियों के साथ साझा किये और अपने कैरियर के दौरान मार्गदर्शन करने के लिए सीनियर अधिकारियों का धन्यवाद किया।इस मौके पर डॉ. हमदर्द को विभाग के अधिकारियों की तरफ से यादगारी चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर दूसरों के अलावा अतिरिक्त सचिव डॉ. सेनू दुग्गल, ज्वाइंट डायरैक्टर (एडमिन) श्री गोपाल सिंह, अतिरिक्त डायरैक्टर डॉ. ओपिन्दर सिंह लांबा के अलावा ज्वाइंट डायरैक्टर, डिप्टी डायरैक्टर, आई.पी.आर.ओज़, डी.पी.आर.ओज़, ए.पी.आर.ओज़ और विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: DIPR Punjab , Dr. Ajit Kanwal Singh Hamdard , Information and Public Relations department Punjab , Kamal Kishor Yadav , Gurkirat Kirpal Singh , Sumeet Jarangal , Dr. Opinder Singh Lamba , Dr. Senu Duggal , Gopal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD