Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब में 25 नवंबर से शुरू होगी गन्ने की पीड़ाई

गन्ने की फसल के अधीन क्षेत्र में 5% की वृद्धि; 62 लाख क्विंटल चीनी के उत्पादन की उम्मीद : गुरमीत सिंह खुड्डियां

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Anurag Verma, Dr. Senu Duggal, Senu Duggal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Nov 2024

Last updated on: Nov 06, 2024, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने राज्य में गन्ने की पीड़ाई 25 नवंबर, 2024 से शुरू करने की घोषणा की है। यह निर्णय पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आयोजित पंजाब राज्य शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड की बैठक में लिया गया। श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस साल पंजाब में गन्ने के फसल क्षेत्र में 5% की वृद्धि हुई है। पिछले साल के 95,000 हेक्टेयर की तुलना में इस साल एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की कशत की गई है। 

उन्होंने बताया कि पंजाब में 9 सहकारी और 6 निजी चीनी मिलों सहित कुल 15 चीनी मिलें हैं, जिनमें लगभग 700 लाख क्विंटल गन्ने की पीड़ाई की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस सीजन में राज्य में 62 लाख क्विंटल चीनी के उत्पादन का अनुमान है। कृषि मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ाई शुरू होने से पहले सभी प्रबंध पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उन्हें फसल का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

इस मौके पर कृषि और किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा, पंजाब कृषि आयुक्त मिस नीलिमा, सचिव व्यय श्री वी.एन. जादे, एम.डी. शुगरफेड डॉ. सेनू दुग्गल, निदेशक कृषि श्री जसवंत सिंह, केन कमिश्नर पंजाब श्री दिलबाग सिंह, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र कपूरथला के निदेशक श्री गुलजार सिंह संघेड़ा और राज्य गन्ना नियंत्रण बोर्ड के सदस्य कमल ओसवाल, कुणाल यादव, शेर प्रताप सिंह चीमा और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Anurag Verma , Dr. Senu Duggal , Senu Duggal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD