Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पीर-सलूही से रक्कड़ वाया सीटपाक खड्ड पर पुल निर्माण पर व्यय होंगे 6.28 करोड़ः बिक्रम ठाकुर

दोदू ब्राहमणा में लोगों की समस्याओं का किया निपटारा

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 27 Sep 2021

Last updated on: Sep 27, 2021, 00:00 IST

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों, पुलों तथा भवनों के निर्माण तथा रख-रखाव को प्राथमिकता देते हुए हर क्षेत्र के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। बिक्रम ठाकुर आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के दोदू ब्राहमणा में 6.28 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले पीर सलूही-रक्कड वाया सीटपाक सड़क पर पुल सहित लगभग 6 किमी की सड़क का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से यहां के लगभग तीन हज़ार लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने विभाग को शीघ्र कार्य का शुभारंभ करने के निर्देश दिए।

’गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिये व्यय हो रहे 75 करोड़’

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कि भौगोलिक परिस्थियों को देखते हुए मुख्यतः सड़कें ही आवागमन का मुख्य और सरल साधन है और प्रदेश सरकार हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष सड़कों, पुलों के निर्माण तथा आवश्यक रख-रखाब पर 4,502 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों से छूटी बस्तियों और गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए मुख्य मन्त्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 75 करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे।

जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का चौतरफा विकास उनका लक्ष्य

उद्योग मंत्री ने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का चौतरफा विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है और इस हेतू वह निरंतर प्रयासरत हैं। जिसके तहत जण्डौर में पॉलटेक्निक कॉलेज, संसारपुर टैरेस में मॉडल आईटीआई, कूहना में फार्मेसी कॉलेज, सदवां में भव्य नेचर पार्क, डाडासीबा व रक्कड़ में संयुक्त कार्यालय भवन, डाडासीबा अस्पताल का स्तरोन्नयन, डाडासीबा में विश्राम गृह, चनौर में औद्योगिक क्षेत्र जैसे अनेकों कार्य आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में संभव हो पाए हैं।उद्योग मंत्री ने कहा कि करोड़ो की लागत से हो रहे विकास कार्य दर्शाते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार किस प्रकार क्षेत्र के विकास के लिए गंभीर है। उन्होंने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह करते हुए उनके बारे में विस्तार से जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि जय राम सरकार आम आदमी की सरकार और प्रदेश का हर व्यक्ति इस सरकार से जुड़ाव महसूस करता है। उन्होंने कहा इसी जुड़ाव के चलते प्रदेश में वंचित रह चुके लोग और क्षेत्रों के लिए सरकार खुले मन से कार्य कर रही है। जिसका उदाहरण जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहा विस्तृत विकास है।

उद्योग मंत्री ने समस्याओं का किया निपटारा

इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने दोदू ब्राहमणा में लोगों की समस्याओं को सुना अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चौधरी, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड कुलदीप राणा, मण्डलाध्यक्ष विनोद कुमार  सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD