Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने बूथ स्तर अधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग

Chief Electoral Officer Punjab, Dr. S. Karuna Raju, Systematic Voters Education and Electoral Participation, SVEEP, Booth Level Officers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Sep 2021

Last updated on: Sep 24, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. एस. करुणा राजू ने आगामी विधान सभा मतदान के लिए बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओज़) को उत्साहित करने के लिए उनके साथ वर्चुअल मीटिंगों की शुरूआत की है। यह मीटिंगें सभी 23 ज़िलों के बीएलओज़ के साथ चरणबद्ध ढंग से की जाएंगी जिसके अंतर्गत फ़िरोज़पुर और बरनाला जिलों के बीएलओज़ के साथ पहली ऐसी वर्चुअल मीटिंग की गई।भारत निर्वाचन आयोग के लिए बीएलओज़ अहम भूमिका निभाते हैं। वह अपने क्षेत्र की वोटर सूचियों के प्रबंधन के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। उनकी सेवाओं की सराहना करते हुये डा. राजू ने उनको आगामी विधान सभा मतदान के लिए तैयार रहने की अपील की।बीएलओज़ को कम से कम सुविधाओं (एएमएफ) जैसे कि पोलिंग स्टेशनों में रैंपों वाले उचित बुनियादी ढांचे, शौचालय आदि की उपलब्धता के बारे जानकार करवाते हुये डा. राजू ने उनको हिदायत की कि वह उपलब्ध सेवाओं की तस्दीक करें और निर्धारित फॉर्मेट में मिली कमियों सम्बन्धी रिपोर्ट दें। डा. राजू ने उनको भरोसा दिलाया कि यह मामला सम्बन्धित उच्च अथॉरिटी के समक्ष उठाया जायेगा जिससे कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जा सके।

भारत निर्वाचन आयोग की पोलिंग बूथों के सुधार सम्बन्धी अपनाये रचनात्मक परिवर्तन संबंधी विवरण देते हुये डा. राजू ने ज़ोर देकर कहा कि ईसीआई ने बूथ केंद्रित पहुँच अपनाई है। उन्होंने आगे बताया कि ईसीआई द्वारा एक बूथ से राज्य स्तरीय पहुँच सम्बन्धी दृष्टिकोण अपनाने से उनका काम और भी महत्वपूर्ण हो गया है।उन्होंने यह भी कहा कि बूथ को स्वीप हब बनाने के लिए सिस्टेमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलैकटोरल पार्टीसिपेशन (स्वीप) की गतिविधियों को बूथ स्तर से शुरू किया जाना चाहिए। डा. राजू ने उनको बूथ स्तर पर विभिन्न स्वीप पहलकदमियां जैसे सांस्कृतिक गतिविधियां, क्विज़़ और विभिन्न मुकाबले करवाने के लिए कहा।नये वोटरों की रजिस्ट्रेशन करने के अलावा बीएलओ मौजूदा वोटरों की तस्दीक करें, मृतक वोटरों या स्थायी रूप में निवास स्थान बदलने वाले वोटरों का नाम हटाने के लिए वोटर सूचियों की समीक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। बीएलओज़ को नागरिकों को वोटों से 10-15 दिन पहले वोटर स्लिप देने का काम भी सौंपा जाता है।

 

Tags: Chief Electoral Officer Punjab , Dr. S. Karuna Raju , Systematic Voters Education and Electoral Participation , SVEEP , Booth Level Officers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD