Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं साने ताकाइची अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी

 

अनिंदिता मित्रा ने जालंधर में वोटिंग मशीनों के वेयरहाउस का तिमाही निरीक्षण किया

जिले में चल रही एस.आई.आर. प्रक्रिया की प्रगति का लिया जायजा

Anindita Mitra, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Punjab Adminstration, Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 30 Jun 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 11:03 IST

मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब अनिंदिता मित्रा द्वारा आज जालंधर में ई.वी.एम./वी.वी.पैट मशीनों के  वेयरहाउस का तिमाही निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया और ज्वाइंट सी.ई.ओ. नवनीत कौर बल्ल भी मौजूद थे।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव अधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्थानीय जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स स्थित जिला स्तरीय वेयरहाउस में अंदर जाकर ई.वी.एम./वी.वी.पैट की सुरक्षा, रख-रखाव और स्टोरेज की स्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टोर की गई वोटिंग मशीनों की सुरक्षा के लिए लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरों, अग्निशमन यंत्रों और अन्य सुरक्षा प्रबंधों की भी जांच की।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अमरजीत बैंस, ए.डी.सी.पी. सुखविंदर सिंह, चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। उपरोक्त के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया और जिले के समस्त चुनाव पंजीकरण अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए जिले में चल रही वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 की प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने एस.आई.आर. प्रक्रिया के तहत पोलिंग बूथों की रैशनलाइजेशन, जो कि 24 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाना है, को समय पर और भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार पूरा करने का निर्देश दिया। श्रीमती मित्रा ने एस.आई.आर. के तहत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया का भी जायजा लिया, जो कि 24 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। 

उन्होंने कहा कि जिन वोटरों के इन्यूमरेशन प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट वोटर सूची में शामिल किए जाएंगे। ड्राफ्ट वोटर सूची पर दावे और आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक प्राप्त किए जाएंगे और नोटिस चरण/दावों व आपत्तियों का निपटारा 3 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम वोटर सूची का प्रकाशन 1 अक्तूबर 2026 को होगा।

सही और अपडेटेड वोटर सूचियों को सुनिश्चित बनाने के लिए उन्होंने एस.आई.आर. की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य वोटरों को वोटर सूची में शामिल करना और अयोग्य एंट्रीज को हटाना है।

 

Tags: Anindita Mitra , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Punjab Adminstration , Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD