Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

 

एस.आई.आर.-2026 के तहत पंजाब भर में आज घर-घर गणना शुरू

24,453 बी.एल.ओज़. ने घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए

Anindita Mitra, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 11:09 IST

प्रदेश भर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) 2026 के तहत आज 24,453 बी.एल.ओज़. ने घर-घर दौरे शुरू कर दिए हैं। भारत चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित गणना चरण 25 जून से 24 जुलाई, 2026 तक जारी रहेगा, जिसके तहत पंजाब भर के 2,14,61,043 मतदाताओं तक पहुंच बनाई जाएगी। घर-घर गणना के पहले दिन प्रदेश के लोगों के लिए बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आईएएस, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब ने अपने परिवार सहित अपना गणना फॉर्म भरा और सही, समावेशी तथा संशोधित मतदाता सूची तैयार करने में अपना योगदान दिया।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे गणना फॉर्म वितरित करने और भरने में सहायता के लिए अपने घरों का दौरा करने वाले बी.एल.ओज़. का सहयोग करें। श्रीमती मित्रा ने बताया कि पहला दिन बहुत उत्साहजनक एवं सकारात्मक रहा, प्रदेश में गणना फॉर्म पूरी सफलता से वितरित किए गए।

नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपनी एक ताज़ा रंगीन फोटो तैयार रखें, फॉर्म भरकर, उस पर हस्ताक्षर करें और बी.एल.ओ. को सौंप दें तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) प्रक्रिया पूरी होने तक दूसरी प्रति अपने पास सुरक्षित रखें। सी.ई.ओ. ने मतदाताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है। 

यदि कोई घर बंद पाया जाता है तो बी.एल.ओ. फॉर्म को दरवाजे के नीचे से अंदर पहुंचा देगा और संबंधित घर के अगले दौरे की तारीख के बारे में दीवार पर स्टिकर चिपका दिया जाएगा। बी.एल.ओ. फॉर्म एकत्र करने के लिए तीन बार घर-घर जाएंगे। यदि मतदाता घर पर उपस्थित नहीं है, तो परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य, संबंधित व्यक्ति से अपना रिश्ता बताकर उसके फॉर्म पर हस्ताक्षर करके फॉर्म वापस बी.एल.ओ. को दे सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि सहायता के लिए मतदाता ईसीआईनेट मोबाइल ऐप का उपयोग भी कर सकते हैं और अपने बी.एल.ओ. से सीधे जुड़ने के लिए 'बुक ए कॉल विद बी.एल.ओ.' सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मतदाता ईसीआईनेट मोबाइल ऐप या मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी भरा हुआ गणना फॉर्म जमा कर सकते हैं, जिसका सत्यापन संबंधित बी.एल.ओ. द्वारा किया जाता है। 

पिछले एस.आई.आर. रिकॉर्ड तक भी इन प्लेटफार्मों के माध्यम से पहुंच बनाई जा सकती है। मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तीकरण (रैशनलाइजेशन) की प्रक्रिया 24 जुलाई, 2026 तक जारी रहेगी, जबकि मसौदा मतदाता सूचियाँ 3 अगस्त, 2026 को प्रकाशित की जाएंगी। 

मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियाँ 3 अगस्त से 2 सितंबर, 2026 तक जमा करवाई जा सकती हैं, जिनका निपटान 3 अगस्त से 28 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जोर देकर कहा कि पंजाब में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है ताकि सही एवं संशोधित मतदाता सूचियाँ सुनिश्चित की जा सकें।

 

Tags: Anindita Mitra , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD