Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पेडा द्वारा पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के साथ समझौता

Punjab Admin, Convergence Energy Services Limited, CESL, PEDA, Navjot Pal Singh Randhawa, Energy Efficiency Services Ltd., EESL, Public Charging Stations for Electric Vehicles
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Sep 2021

Last updated on: Sep 18, 2021, 00:00 IST

पंजाब भर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना को यकीनी बनाने के लिए पेडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवजोत पाल सिंह रंधावा ने बीती शाम पेडा कार्यालय, चण्डीगढ़ में भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय अधीन पीएसयूज़ के साझे उद्यम एनर्जी एफीशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ई.ई.एस.एल.) की सहयोगी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सी.ई.एस.एल.) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।राज्य में ई-मोबिलिटी की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए इस समझौते पर हस्ताक्षर किये गए हैं। इस हिस्सेदारी से, सी.ई.एस.एल. अपने ईवी ट्रांजीशन पोर्टफोलियो का विस्तार करने और राज्य में आसान और किफ़ायती चार्जिंग बुनियादी ढांचा मुहैया करने की योजना बना रही है। यह साझेदारी पंजाब में 2/3/4 पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों समेत ई-वाहनों को अपनाने को उत्साहित करने, विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए रूप रेखा तैयार करेगी।इस संबंधी जानकारी देते हुए पेडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि यह समझौता राज्य को ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में नये मुकाम की तरफ लेकर जायेगा। पंजाब धीरे-धीरे नयी गतिशीलता के अनुकूल हो रहा है और हम सी.ई.एस.एल. के साथ इस सहयोग बारे काफ़ी आशावान हैं। हमारा मानना है कि यह इलेक्ट्रिक वाहन बरतने के बड़े एजंडे को प्राप्त करने में हमारी मदद करेगा और कार्बन के हानिकारक प्रभावों को और घटाएगा। 

पेडा के डायरैक्टर श्री एम.पी. सिंह ने आगे बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की विशाल श्रेणी के अनुकूल चार्जिंग ईकाईयों की उपलब्धता के साथ, पंजाब में ई-मोबिलिटी अपनाने के लिए उत्साहित करेगी। जिससे ईवी चार्जिंग को निर्विघ्न और उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक बनाने में रास्ता साफ होगा और राज्य में ई-मोबिलिटी का नया अध्याय शुरू होगा।इस मौके पर सीईएसएल के क्लस्टर हैड (उत्तरी), रजनीश राणा ने बताया कि यह प्रयास पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहनों के व्यापक स्वागत के लिए एक सभ्य ई-चार्जिंग बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए एक सेतु के तौर पर काम करेगा। उन्होंने आगे कहा “ई-मोबिलिटी की तरफ रूख करने के लिए ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे का एक आसान और मज़बूत नैटवर्क बनाना महत्वपूर्ण है। यह न सिर्फ़ हमें नैट-ज़ीरो इमिशन की ओर एक और कदम नज़दीक लेकर जाएगा बल्कि देश के यातायात क्षेत्र में नवीनता लाने में भी मददगार साबित होगा। मुझे विश्वास है कि पेडा के सहयोग से हम पंजाब में एक ईवी वातावरण प्रणाली के विकास को उत्साहित करने के योग्य बन सकेंगे।“ ज़िक्रयोग्य है कि पेडा (पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी) जोकि पंजाब सरकार के नये और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग की राज्य निर्धारित ऐजेंसी होने के नाते, एनर्जी कन्ज़रवेशन एक्ट, 2001 को लागू करती आ रही है, ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि इमारतों, उद्योगों, नगर पालिकाओं, कृषि और ट्रांसपोर्ट आदि में एनर्जी एफीशिएंसी को उत्साहित करने के यत्न किये हैं।इस मौके पर दूसरों के अलावा सीनियर मैनेजर परमजीत सिंह, पेडा के प्रोजैक्ट इंजीनियर मनी खन्ना और सीईएसएल के स्टेट हैड चन्द्रशेखर शामिल थे।  

 

Tags: Punjab Admin , Convergence Energy Services Limited , CESL , PEDA , Navjot Pal Singh Randhawa , Energy Efficiency Services Ltd. , EESL , Public Charging Stations for Electric Vehicles

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD