Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

डॉ. अन्देश कंग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के डायरैक्टर के तौर पर पद संभाला

Dr. Andesh Kang, Director Health & Family Welfare Punjab, Dr. Om Prakash Gojra, Dr. Gurinderbir Singh, Director Health Services
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Sep 2021

Last updated on: Sep 15, 2021, 00:00 IST

डॉ. अन्देश कंग ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के डायरैक्टर के तौर पर पद संभाला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब में किए गए प्रसाशनिक फेरबदल के अंतर्गत तीन डायरेक्टरों के पदों में बदलाव किया गया।इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. ओम प्रकाश गोजरा ने डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) और डॉ. गुरिन्दरबीर सिंह ने डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) के तौर पर पद संभाला। इस मौके पर मुख्य कार्यालय के समूह स्टाफ ने नव-नियुक्त डायरेक्टरों का स्वागत किया और उनको विभाग के कामकाज में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

जि़क्रयोग्य है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के डायरैक्टर डॉ. अन्देश कंग ने 1988 में बतौर मेडिकल अफ़सर अपनी सरकारी सेवा शुरू की थी, जो 2013 में पदोन्नति के बाद एसएमओ और 2020 में सिविल सर्जन मोगा के तौर पर पदोन्नत हुए। अपने सेवा कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्टेट नोडल अफ़सर फूड सेफ्टी के तौर पर भी सेवा निभाई।इसी तरह स्वास्थ्य सेवाओं (परिवार कल्याण) के डायरैक्टर डॉ. ओम प्रकाश गोजरा ने 1988 में मेडिकल अफ़सर के तौर पर सरकारी सेवा में अपना कॅरियर शुरू किया। साल 2020 में सिविल सर्जन के पद पर तरक्की पाने के उपरांत उनको स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हैल्थ एंड फैमिली वैलफेयर, मोहाली का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया। डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) डॉ. जी.बी. सिंह ने 1988 में स्वास्थ्य विभाग में बतौर मेडिकल अफ़सर अपनी सरकारी सेवा शुरू की और 2013 में उनको एसएमओ के तौर पर तरक्की दी गई। फरवरी 2020 में, तरक्की पाने के उपरांत उन्होंने सिविल सर्जन बरनाला के तौर पर ज्वाइन किया।

 

Tags: Dr. Andesh Kang , Director Health & Family Welfare Punjab , Dr. Om Prakash Gojra , Dr. Gurinderbir Singh , Director Health Services

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD