Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पहला एंटी नैटल चैकअप कन्या भूण हत्या को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण : बलबीर सिंह सिद्धू

 Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab, Congress, Chandigarh, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Punjab Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Dr. G.B. Singh, Dr. Andesh Kang, Dr. Veena, Dr. Vineet Nagpal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jun 2021

Last updated on: Jun 29, 2021, 00:00 IST

स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के परिणामस्वरूप पंजाब का लिंग अनुपात (जन्म के समय) साल 2016-17 में 888 से बढ़ कर 2020-21 में 919 हो गया है। लिंग अनुपात में यह विस्तार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्री-कंसैपशन एंड प्री-नैटल डायगनोतिक तकनीक (लिंग चयन की मनाही) एक्ट को सुचारू ढंग से लागू करवाने से हुआ है। इस एक्ट को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू की अध्यक्षता अधीन 22 सदस्यीय राज्य निगरानी बोर्ड की एक मीटिंग की गई।डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) पंजाब डा. अन्देश कंग ने सदस्यों का स्वागत किया और एक्ट की प्रमुख विशेषताओं, प्राप्तियों और रुकावटों संबंधी अवगत करवाया। मीटिंग में संबोधन करते हुये उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 1738 अल्ट्रासाउंड सैंटर रजिस्टर्ड हैं और स्वास्थ्य विभाग कन्या भ्रूण हत्या को खत्म करने के लिए एक्ट की धाराओं के अनुसार उनके काम की निगरानी करता है।मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार कन्या भ्रूण हत्या को खत्म करने के लिए कई कदम उठा रही है। स्वास्थ्य विभाग लोगों की मानसिकता को बदलने के लिए समय-समय पर आई.ई.सी. की गतिविधियां भी कर रहा है जिससे आम लोगों के मन में लड़की प्रति कोई भी पक्षपात न रहे। स्वास्थ्य विभाग पीसी -पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत उल्लंघन करने वालों को काबू करने के लिए स्टींग आप्रेशन करने जैसे सख्त कदम उठा रहा है और राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी स्कैन सैंटरों पर जिला ऐपरोपरिएट अथारिटी (डीएए) के द्वारा नियमित तौर पर जांच करके उन पर नजर रख रहे हैं। 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी स्कैन सैंटर इस एक्ट की धाराओं का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसकी रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जा सकता है। एंटी नैटल चैकअप (एएनसी) की महत्ता के बारे बताते हुये उन्होंने पहले एएनसी को जल्द से जल्द या पहली तिमाही के अंदर-अंदर करवाने की जरूरत पर जोर दिया जिससे आशा (मान्यता प्राप्त सोशल हैल्थ एक्टिविस्ट) की तरफ से किसी भी जुर्म का पता लगाया जा सकेे और समय पर सीनियर स्वास्थ्य अधिकारियों के ध्यान में लाया जा सके।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव हुसन लाल ने जिला ऐपरोपरिएट अथाॅरिटी की तरफ से निरीक्षण के मामलों में कम प्रदर्शन वाले जिलों का गंभीर नोटिस लिया गया। उन्होंने राज्य में अल्ट्रासाउंड मशीनों की निगरानी में प्रौद्यौगिकी का प्रयोग, डी.ए.एज़ का प्रशिक्षण और सामर्थ्य बढ़ाने, एक नयी जासूस एजेंसी की नियुक्ति और निरीक्षण करने वाले अधिकारियों के निर्विघ्न काम के लिए एसओपी या चैकलिस्ट तैयार करने पर जोर दिया।मीटिंग में दूसरों के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरैक्टर विपुल उज्जवल, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त सचिव राज बहादुर सिंह, स्वास्थ्य सेवाएं पंजाब के डायरैक्टर डा.जी.बी.सिंह, स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) पंजाब के डायरैक्टर डा. अन्देश कंग, डिप्टी डायरैक्टर डा. वीणा, सीनियर गायनीकोलोजिस्ट डा. विनीत नागपाल, अम्बेदकर मैडीकल सायंसेज़ इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डा. भवीत भारती, डा. मीना हरदीप सिंह, एसोसिएट प्रोफैसर जी.एम.सी. पटियाला डा. सिम्मी ओबराए, रेडियोलाॅजिस्ट जी.एम.सी फरीदकोट डा. तरनजीत कौर, अतिरिक्त कानूनी रिमैंमरैंस ए.एस विर्क, एन.जी.ओ मैंबर डा. रंजीत पोवार, मास मीडिया अधिकारी गुरमीत सिंह राणा मौजूद थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Dr. G.B. Singh , Dr. Andesh Kang , Dr. Veena , Dr. Vineet Nagpal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD