Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंजाब में नवजात बच्चों को दूध पिलाने की फीसदी 30 से बढ़कर 80 फीसदी के पार हुई

नवजात बच्चों/माताओं की कोविड स्थिति के बावजूद बच्चों के लिए माता का दूध है जरुरी

Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab, Congress, Punjab Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Breastfeeding, World Breastfeeding Week, Health Management Information System, Dr. Andesh Kang, Dr. Prabhdeep Kaur Johal, Dr. Inderdeep Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Aug 2021

Last updated on: Aug 04, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य संभाल प्रोग्राम के अंतर्गत नवजात बच्चों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर यत्न कर रही है और अब एच.एम.आई.एस. (हैल्थ मैनेजमेंट इन्फर्मेशन सिस्टम) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार पंजाब में जन्म के समय बच्चों को माता का दूध पिलाने का फीसद 30.7 (एन.एफ.एच.एस. -4 के आंकड़ों से 2015 -16 अनुसार) से बढ़कर 81.7 फीसद हो गया। यह प्रगटावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज ‘विश्व ब्रैस्टफीडिंग’ सप्ताह सम्बन्धी चलाई जागरूकता मुहिम के बारे एक पोस्टर जारी करते हुये किया।स. सिद्धू ने कहा कि नवजात बच्चों को माता का दूध पिलाने के लाभ संबंधी लोगों में जागरूकता फैलाने और इस सम्बन्धी तथ्य रहित धारणाओं या रुकावटों को दूर करने के लिए एक व्यापक जागरूकता मुहिम चलाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य 100 प्रतिशत नवजात बच्चों को माता का दूध पिलाना है क्योंकि माता का दूध किसी भी संक्रमण के विरुद्ध लड़ने के लिए प्रभावशाली होता है और यह माता से ऐंटीबॉडीज़ को सीधे बच्चों में तबदील करके प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करता है।‘विश्व ब्रैस्ट फीडिंग’ सप्ताह की महत्ता को दर्शाते हुये स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) के डायरैक्टर डा. अंदेश कंग ने कहा कि हर साल 1 से 7 अगस्त तक विश्व ब्रैस्ट फीडिंग सप्ताह (डब्ल्यू.बी.डब्ल्यू.) मनाया जाता है जिससे जन्म के उपरांत बच्चों को माता का दूध पिलाने की तुरंत शुरूआत पर कार्यवाही को उत्साहित करने के लिए एक विश्वव्यापी मुहिम शुरु की जा सके। इस साल ‘विश्व ब्रैस्ट फीडिंग’ सप्ताह का विषय : ‘प्रोटेक्ट ब्रैस्टफीडिंग : ए शेअर्ड रिस्पाँसीबिलटी’ है। इस विषय का मंतव्य बच्चों को माता का दूध पिलाना और इसको उत्साहित करना है क्योंकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करना हमारी ज़िम्मेदारी है।

डा. कंग ने आगे महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुये बताया कि नवजात बच्चों को माता का दूध पिलाने और 2 साल या इससे अधिक उम्र तक लगातार माता का दूध पिलाने से न सिर्फ़ नवजात बच्चों, छोटे बच्चों बल्कि माताओं को भी बहुत लाभ होते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड होने की सूरत में भी हिदायतों की पालना करते हुये माता की तरफ से बच्चों को दूध पिलाना अति लाज़िमी है। उन्होंने माता के दूध के अन्य विकल्पों, कमर्शियल फ़ार्मूला फूडज़ आदि के प्रचार से बचने पर भी ज़ोर दिया। विश्व बै्रस्टफीडिंग सप्ताह के दौरान बोतल के साथ दूध पिलाने को रोकने सम्बन्धी भी जागरूकता प्रदान की जायेगी।स्वास्थ्य मंत्री के सलाहकार डा. प्रभदीप कौर जौहल ने बताया कि बच्चों को माता का दूध पिलाते समय महिलाओं की निजता यकीनी बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य सहूलतें देने के लिए एक विशेष कमरा/जगह भी रखी गई है।इस सम्बन्धी अन्य जानकारी देते हुए प्रोग्राम अधिकारी डा. इन्द्रदीप कौर ने कहा कि विश्व बै्रस्टफीडिंग सप्ताह - 2021 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में नवजात बच्चों को दूध पिलाने के रुझान को बढ़ाने के लिए मौके प्रदान करना और ज़रुरी यत्न करना है। हमने साधारण प्रसूतियों में (एक घंटे के अंदर) और सी-सैक्शन (दो घंटों के अंदर) के दौरान माता का दूध पिलाने की शुरुआत को यकीनी बनाने के लिए यत्न किये हैं। इसके इलावा कम्युनिटी और अस्पताल स्तर पर 6 महीनों की उम्र तक कोलोस्ट्रम फीडिंग को उत्साहित करने और 2 साल और इससे अधिक उम्र के बच्चों को भी माता का दूध पिलाने पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Congress , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Breastfeeding , World Breastfeeding Week , Health Management Information System , Dr. Andesh Kang , Dr. Prabhdeep Kaur Johal , Dr. Inderdeep Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD