Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विश्व मलेरिया दिवस: स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया को फैलने से रोकने के लिए किए पुख़्ता प्रबंध

पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर किया जारी

Health, Dr. Adarshpal Kaur, World Malaria Day, World Malaria Day 2023, Director Health Services, Dr Ravinderpal Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Apr 2023

Last updated on: Apr 25, 2023, 00:00 IST

 विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पंजाब के लोगों को मलेरिया समेत वैकटर बोर्न बीमारियों से अपने आप को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई हिदायतों की सख़्ती से पालना करने की अपील की।  

 उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ, मच्छरों का प्रजनन बढ़ जाता है क्योंकि वातावरण मच्छर पैदा करने के लिए अनुकूल बन जाता है। उन्होंने कहा कि इन मच्छरों को वैकटर कहा जाता है क्योंकि यह मनुष्य में फैलने वाली अलग-अलग बीमारियों के वाहक होते हैं।  

 डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि साल 2030 तक देश से मलेरिया को ख़त्म करने के लक्ष्य को मुख्य रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के समूह अधिकारियों को मलेरिया निवारक गतिविधियों को और तेज़ करने के साथ-साथ इस बीमारी के फैलने पर नजऱ रखने के निर्देश दिए गए हैं।  

 उन्होंने कहा कि मलेरिया की बीमारी की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा पहले ही पुख़्ता प्रबंध किए गए हैं और स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमें लोगों को इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए लगातार जागरूक कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में मलेरिया की जांच और इलाज बिल्कुल मुफ़्त है।  

 यह बताते हुए कि मलेरिया के विरुद्ध लड़ाई में उद्योग, स्थानीय निकाय, स्कूल और कॉलेज, आगनवाड़ी आदि अहम भूमिका निभा सकते हैं, स्वास्थ्य मंत्री ने मलेरिया के विरुद्ध जंग और राज्य से इस बीमारी को ख़त्म करने के उद्देश्य से समूह सिविल सर्जनों को डिप्टी कमिश्नरों की अध्यक्षता अधीन इन संस्थाओं के साथ साझे तौर पर अंतर- विभागीय बैठक करने के निर्देश दिए।  

 डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है जो कि संक्रमित मादा ऐनोफिलीज़ मच्छर के काटने से मनुष्य में फैलती है। उन्होंने आगे कहा कि यह मच्छर साफ़ पानी में पैदा होता है और देर शाम या सुबह-सुबह मनुष्य को काटता है। 

उन्होंने बताया कि शुरुआती लक्षण हल्के, बुख़ार के समान होते हैं जिसको मलेरिया के तौर पर पहचानना मुश्किल हो सकता है। मलेरिया के हल्के लक्षणों में बुख़ार, ठंड और सिर-दर्द शामिल हैं, जबकि गंभीर लक्षणों में थकावट और साँस लेने में मुश्किल हो सकती है। उन्होंने लोगों को मलेरिया से बचने के लिए मच्छर भगाने वाली क्रीमें या अन्य साधनों का प्रयोग करने की सलाह दी। 

उन्होंने आगे कहा कि छप्पड़ों में काले तेल का छिडक़ाव करके भी मच्छरों के प्रजनण को रोका जा सकता है।  

 इस दौरान डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएँ (एफ.डब्ल्यू.) डॉ. रविन्दरपाल कौर के साथ डायरैक्टर डॉ. आदर्शपाल कौर ने लोगों को वैकटर बोर्न बीमारियों से बचाव के लिए लक्षणों और सावधानियों के बारे में जागरूक करने के लिए एक पोस्टर भी जारी किया।  

 

Tags: Health , Dr. Adarshpal Kaur , World Malaria Day , World Malaria Day 2023 , Director Health Services , Dr Ravinderpal Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD