Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

मोहाली को मैडीकल हब के तौर पर किया जा रहा है विकसित : बलबीर सिंह सिद्धू

मोहाली में 8.72 एकड़ में नया सिविल अस्पताल किया जाएगा स्थापित; गमाडा ने आवंटित की ज़मीन

Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab, Congress, Chandigarh, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Punjab Congress, Punjab Government,  Government of Punjab, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Dr. G.B. Singh, Dr. Andesh Kang, Dr. Veena, Dr. Vineet Nagpal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 29 Jun 2021

Last updated on: Jun 29, 2021, 00:00 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि सरकारी मैडीकल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए मोहाली को राज्य में मैडीकल हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोहाली में नए सिविल अस्पताल के निर्माण के लिए मोहाली ग्रेटर एरिया डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा 8.72 एकड़ ज़मीन अलॉट की गई है।उन्होंने बताया कि अस्पताल के निर्माण के लिए सैक्टर-66 में 18 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कीमत वाली 42204.8 वर्ग गज ज़मीन दी गई है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल जल्द ही डेराबस्सी तक स्थानीय जनसंख्या के बड़े हिस्से तक स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतों को सफलतापूर्वक पूरा करेगा। यह अस्पताल सभी डॉक्टरी सुविधाओं और आधुनिक डॉक्टरी उपकरणों से लैस होगा।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ‘‘मुख्यमंत्री, पंजाब ने अस्पताल के निर्माण के लिए फंड जारी करने के लिए वित्त विभाग को तुरंत निर्देश जारी करने का भरोसा दिया है।’’ उन्होंने लैटर ऑफ इंटैंट (एल.ओ.आई.) जल्द जारी करने के लिए आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया का धन्यवाद किया।इस दौरान, क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की कोशिश के तौर पर दयालपुरा, डेराबस्सी में अपनी तरह का पहला आयुष अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। विभिन्न बीमारियों का इलाज करने और कुदरती ढंग से सेहतमंद जि़ंदगी जीने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयुष अस्पताल को 9 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में स्थापित किया जाएगा। यह 50 बिस्तरों वाला अस्पताल होगा, जो आयुर्वेद, योग युनानी, सिद्ध और होम्योपैथी दवाओं के रूप में स्वास्थ्य जांच और इलाज सेवाएं प्रदान करेगा।मैडीकल कॉलेज मोहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और यह राज्य में डॉक्टरों की बढ़ रही माँग को पूरा करने में सहायता करेगा। 

इसके अलावा मोहाली में सरकारी कॉलेज कैंपस के नज़दीक 3 एकड़ में बी.एस.सी. नर्सिंग कॉलेज भी स्थापित किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इस सम्बन्धी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया है।उन्होंने बताया कि इसके साथ ही शहर के दूर-दराज़ के इलाकों में चिकित्सा संबंधी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मोहाली में और स्वास्थ्य देखभाल संस्थान जैसे बी 1 में कम्युनिटी हैल्थ सैंटर (सीएचसी), सनेटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और सैक्टर 69 और 79 में डिस्पैंसरियां भी स्थापित की गई हैं।यह दोहराते हुए कि पंजाब सरकार राज्य भर के लोगों को कम कीमत में और मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह यकीनी बनाने के लिए सभी ज़रुरी प्रयास कर रही है कि कोई भी राज्य निवासी मानक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं एवं परिवार कल्याण के लिए बजट में वृद्धि की गई है और राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा संबंधी बुनियादी ढांचे को मज़बूती दी गई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों, पैरा-मैडिक्स और अन्य सहायक स्टाफ की भर्ती नियमित अंतराल पर की जा रही है और अब तक मोहाली के मैडीकल कॉलेज के अलावा राज्य में चार नए मैडीकल कॉलेजों को मंज़ूरी दी गई है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि आज दुनिया को कोविड-19 के खतरे का सामना करना पड़ रहा है, जिसने विश्वव्यापी स्वास्थ्य संकट पैदा कर दिया है। वायरस के खि़लाफ़ लड़ाई चुनौतीपूर्ण रही है और हम ऐसे किसी भी संकट से निपटने के लिए मोहाली को मैडीकल हब बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Dr. G.B. Singh , Dr. Andesh Kang , Dr. Veena , Dr. Vineet Nagpal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD