Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जे.के. ग्रुप को लुधियाना साइकिल वैली में यूनिट स्थापित करने के लिए 17 एकड़ ज़मीन का आवंटन पत्र सौंपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Aug 2021

Last updated on: Aug 04, 2021, 00:00 IST

राज्य में जे.के. ग्रुप द्वारा 150 करोड़ रुपए की लागत से पहला यूनिट स्थापित करने की योजना का स्वागत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को लुधियाना की हाईटेक वैली में 40 करोड़ की कीमत वाली 17 एकड़ ज़मीन का आवंटन पत्र सौंपा।ग्रुप द्वारा साइकिल वैली में कोरूगेटिड पैकेजिंग पेपर का उत्पादन यूनिट स्थापित किये जाने की योजना है। यह पंजाब में 15 दिनों के भीतर बड़ी स्तर की निवेश योजना वाला दूसरा बड़ा ग्रुप है। हाल ही में आदित्य बिरला ग्रुप ने राज्य में ज़मीन खऱीदी और 1500 करोड़ रुपए के निवेश वाले दो प्रोजेक्टों को अंतिम रूप दिया।मुख्यमंत्री ने जे.के. ग्रुप को मौजूदा यूनिट स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया और उम्मीद जताई कि भविष्य में और ज्यादा निवेश राज्य में होगा। उन्होंने ग्रुप को यह भी भरोसा दिया कि इस प्रोजैक्ट को व्यापारिक रूप में चलाए जाने के दौरान हर प्रकार की मदद दी जायेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी निवेशक समर्थक नीति और आकर्षक सुविधाओं के कारण पंजाब अब पूरे देश में निवेश करने के लिए सबसे पसंदीदा राज्य बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि इनवैस्ट पंजाब द्वारा बीते चार सालों दौरान 2900 से ज़्यादा प्रोजैक्ट प्रस्तावों के द्वारा 91000 करोड़ रुपए के निवेश लाने में मदद की गई है और इनमें से 50 प्रतिशत में व्यापारिक उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर संतोष जताया कि राज्य में कोविड-19 महामारी दौरान भी बड़े स्तर पर निवेश हुआ है।इस ग्रुप के यूनिट द्वारा मूलभूत तौर पर कच्चा माल जैसे कि वेस्ट पेपर, की देश के अलग-अलग हिस्सों से खरीद करके तैयार माल की सप्लाई की जाएगी जोकि कोरूगेटिड (तह वाला) पैकेजिंग पेपर होगा और पंजाब के अलावा दूसरे राज्यों के उद्योगों को भी इसकी सप्लाई की जाएगी। 

इससे पंजाब के वेस्ट पेपर उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और राज्य में इस यूनिट की मौजूदगी से स्थानीय स्तर के उद्योगों को राज्य में से ही पैकेजिंग का सामान हासिल करने में मदद मिलेगी जिससे उनकी वस्तुएँ किफ़ायती कीमत पर उपलब्ध होंगी। इसके अलावा ज़्यादातर उत्पादों की खपत राज्य में ही होने के कारण राज्य के जी.एस.टी. राजस्व में वृद्धि भी होगी।इनवैस्ट पंजाब के सी.ई.ओ. रजत अग्रवाल ने राज्य की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी इनवैस्ट पंजाब, जिसे भारत सरकार द्वारा हाल ही में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाली एजेंसी घोषित किया गया है, के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि लुधियाना में हाईटेक साइकिल वैली संभावी निवेशकों को ‘प्लग एंड प्ले’ प्रकार का उच्च गुणवत्ता वाला ढांचा मुहैया करवा रही है और यही कारण है कि हीरो साईकल्स, आदित्य बिरला ग्रुप, जे.के. पेपर लिमिटेड और हीरो साईकल्स लिमिटेड जैसे प्रसिद्ध औद्योगिक समूहों द्वारा वैली में पहले ही अपने यूनिट स्थापित कर दिए गए हैं जोकि हर साल चार मिलियन साइकिल की उत्पादन क्षमता रखते हैं जिनमें खासतौर पर ई-बाइक और प्रीमियम बाइक शामिल हैं। रजत अग्रवाल ने आगे कहा कि जे.के ग्रुप द्वारा अपने संभावी प्लांट का निर्माण जल्द शुरू करने और एक साल के अंदर व्यापारिक उत्पादन शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।इस मौके पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए जे.के. पेपर लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरैक्टर हर्ष पति सिंघानिया ने पंजाब के बढिय़ा औद्योगिक माहौल और नीतियों और व्यापार करने के लिए अनुकूल वातावरण को राज्य में निवेश करने का बड़ा कारण बताया।इस मौके पर हर्ष पति सिंघानिया के बेटे और जे.के. ग्रुप के डेयरी एंड फूड बिजऩेस के प्रमुख चैतन्य हरि सिंघानिया भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। राज्य में किसान भाईचारे की भलाई की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उनको डेयरी और खाद्य क्षेत्र में राज्य में निवेश के मौके तलाशने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर मुख्य सचिव विनी महाजन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव निवेश प्रोत्साहन हुस्न लाल, सलाहकार निवेश प्रोत्साहन मेजर बी.एस.कोहली और पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर नीलिमा भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Ludhiana Cycle Valley , Invest Punjab , JK Paper Ltd. , Harsh Pati Singhania , JK Paper Limited , Hero Cycles Limited , Rajat Aggarwal , Vini Mahajan , Aditya Birla Group

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD