Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लाहौल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया

उदयपुर क्षेत्र की पट्टन घाटी से आज सुरक्षित निकाले गए 178 लोग

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Dr. Ram Lal  Markanda, Dr Ram Lal Markanda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाहौल स्पीति , 31 Jul 2021

Last updated on: Jul 31, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लाहौल स्पीति जिला के उदयपुर उप-मंडल के अन्तर्गत 27 जुलाई को तोजिंग नाला में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से बातचीत की।उदयपुर क्षेत्र की पट्टन घाटी में फंसे लोगों में कुछ पर्यटक और स्थानीय लोग शामिल हैं, जिनमें से 178 को आज सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि 37 लोग जहालमा, 14 लोग फूडा और 15 शांशा में फंसे हुए हैं।मुख्यमंत्री शांशा नाला पहंुचे जहां बाढ़ के कारण सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है और कई पुलों को क्षति पहंुची है। उन्होंने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से पुल के शीघ्र पुनर्निर्माण के सम्बन्ध में चर्चा की। बीआरओ के अधिकारियों ने उन्हें अवगत करवाया कि पुल निर्माण के लिए मशीनरी तैनात की दी गई है और पानी का बहाव कम होते ही इसके निर्माण का कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा।जय राम ठाकुर उदयपुर क्षेत्र की पट्टन घाटी से सुरक्षित बचाए गए लोगों से मिले और उनका कुशलक्षेम जाना। तोजिंग नाला में बहे दस लोगांे में से सात के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि बाकी तीन लोगों को ढूंढने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने पानी के बहाव में बह गए एक व्यक्ति मीन सिंह बहादुर की पत्नी से भी बातचीत की और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि पानी में बहे लोगां की तलाश में आईटीबीपी ने सराहनीय कार्य किया है और बाकी लोगों को ढूंढने के लिए भी प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं।मुख्यमंत्री ने बाद में किरटिंग में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ चर्चा की और उन्हें बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सड़क मार्ग की बहाली तक वैकल्पिक मार्गांे की व्यवस्था करने के लिए भी कहा।जय राम ठाकुर ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी के भोजन और ठहरने की उचित व्यवस्था की है जिसमें स्थानीय लोग भी अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं। प्रभावित लोगांे को फौरी राहत प्रदान की गई है और बीआरओ भी उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करेगा।जनजातीय विकास मंत्री डा. रामलाल मारकंडा और जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य व वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Dr. Ram Lal Markanda , Dr Ram Lal Markanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD