Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हजारों श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया जगद्गुरु पंचानंद गिरी महाराज का 50वां जन्मदिन

भारत की संस्कृति बचाना व भारत को आतंकवाद मुक्त करना मुख्य उद्देश्य - पंचानंद गिरी महाराज

Jagadguru Panchanand Giri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जीरकपुर , 31 Jul 2021

Last updated on: Jul 31, 2021, 00:00 IST

श्री हिन्दू तख़्त के धर्माधीश एवं श्रीकाली माता मंदिर पटियाला एवं श्री कामख्या देवी गुवाहाटी के पीठाधीश्वर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अनंत विभूषित जगद्गुरु पंचानंद गिरी महाराज ने कहा की भारत ऋषि-मुनियों का देश है,भारत पीरो-फकीरों का देश है लेकिन आज भारत को नजर लग गयी है जिस कारण भारत में आतंकवाद चरम सीमा पर है और वही भारत की संस्कृति पर पश्चिमी सभ्यता भारी पड़ रही है और अब उनके जीवन का एक ही उद्देश्य है की भारत की प्रदूषित हो रही संस्कृति को बचाना,भारत को आतंकवाद मुक्त बनाना व पंजाब को खालिस्तानी ताकतों से बचाना। जगद्गुरु पंचानंद गिरी जीरकपुर में उनके 50वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में आये हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने अपने तमाम श्रधालुओं व श्री हिन्दू तख़्त,अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति,आल इंडिया हिन्दू स्टूडेंट फेडरेशन के सदस्यों को आह्वान किया की भारत माँ आपको पुकार रही है उन्होंने कहा की यह एक अटल सत्य है जब-जब कंस पैदा हुआ तब-तब कृष्णा पैदा हुआ जब-जब रावण पैदा हुआ तब-तब राम पैदा हुआ जब-जब कौरव पैदा हुए तब-तब भगवन कृष्ण-अर्जुन ने जन्म लिया। 

आज आतंकवाद के रूप में कंस,रावण,कौरव,राक्षस पैदा हो चुके है जो देश की एकता और अखंडता को कमजोर कर रहे है व बेगुनाहों को मौत के घात उतार रहे है ऐसे राक्षसों को उखाड़ फैंकने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी । पंचानंद गिरी महाराज ने भारी तादाद में आई मातृशक्ति से आह्वान किया की इस देश में बड़े-बड़े ऋषि-मुनियों बड़े-बड़े पीरों-फकीरों,देशभक्तों को जन्म देने वाली माँ की कोख होती है उन्होंने कहा की आज आज फिर भारत की माँ को अपनी कोख से भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव,आजाद,बोस लाला लाजपत राय,मंगल पाण्डेय,बोस,अशफाक उल्ला खान,उधम सिंह,सराभा जैसे शूरवीरों को जन्म देकर फिर एक बार भारत की आज़ादी को बचाना होगाl वही जगद्गगुरु गिरी ने कहा की गुरु के बिना भगवान व ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती है,गुरु के दिखाए मार्ग के बाद मंजिल मिलती है वही उन्होंने तमाम श्रद्धालुओ को संकल्प दिलवाया की माता-पिता की सेवा करो व गौमाता की सेवा करो भूखे को भोजन ग्रहण करवाओ,भ्रूण हत्या के विरुद्ध अभियान छेड़ो,नेत्रदान,रक्तदान,अंग दान के लिए मुहीम व जनांदोलन छेड़ो व आपसी भाईचारा मजबूत करो।  साथ ही पंचानंद गिरी महाराज ने समाज में सुख-समृधि की कामना की व सरबत का भला माँगा । इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु भजनों पर झूमे व जगद्गुरु पंचानंद गिरी का आशिर्वाद लिया व उत्तर भारत से आये श्रद्धालुओं ने जगद्गुरु पंचानंद गिरी के जन्मदिन पर उन्हें पुष्पमालाएं,पुष्पवर्षा की।कार्यक्रम के उपरांत अटूट लंगर का प्रशाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। 

 

Tags: Jagadguru Panchanand Giri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD